मथुरा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी हाईकमान ने मथुरा के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा को मैनपुरी जिले का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। उन्हें मैनपुरी में जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम तथा राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मैनपुरी में संगठन को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर योग्य, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
भगवान सिंह वर्मा की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित महेश पाठक, पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि संगठन में लंबे समय से सक्रिय भगवान सिंह वर्मा को मैनपुरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए उत्साहवर्धक है।
कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि भगवान सिंह वर्मा अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से मैनपुरी में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).