रिपोर्ट : LegendNews
मथुरा में धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा
मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति रजि. द्वारा आज रविवार को शाम 5 बजे माहेश्वरी धर्मशाला से बड़े ही धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व सुबह 10 बजे वैदिकमंत्र उच्चारण के साथ विश्व शांति के लिए परशुराम जी के समक्ष समिति के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा एवं समस्त टीम के द्वारा हवन यज्ञ किया गया। इसमें सचिव गौरव कांत शर्मा, सचिव राकेश गौड़, केके शर्मा, ललित स्वामी, लब्बू पंडित, सुनील शर्मा, संजय पिपरोनिया आदि उपस्थित रहे। शाम 4 बजे माहेश्वरी धर्मशाला पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अखिलेश गौड़, आशुतोष भारद्वाज, सचिव राकेश गौड़, गजेंद्र शर्मा, चंद्र प्रकाश कवि, मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं सचिव शिव कुमार लवानिया ने अपने विचार प्रकट किए। 151 विप्र समाज के वरिष्ठ जन एवं 70 महिलाओं का स्वागत समिति के पदाधिकारी द्वारा तस्वीर, पगड़ी, शॉल, दुपट्टा पहनाकर किया गया।
शोभायात्रा में ओपी उपाध्याय, मुरलीधर शर्मा, परशुराम शर्मा, अखिलेश गौड़, द्वारका पेड़े वाले, डॉ संजय गौड़, गुसाई पेड़े वाले, राम ट्रांसपोर्ट वाले, अनिल कौशिक, कृष्ण मुरारी दीक्षित, गुड्डू गौतम, योगेंद्र शर्मा, केके शर्मा राधापुरम, चंद्र प्रकाश टावर वाले, राजा दीक्षित, सुभाष तिवारी, जन्म संस्थान से अनुराग पाठक, वृंदावन से योगेश द्विवेदी, बंसी तिवारी, मुकेश गौतम थे। सभी महिलाओं का स्वागत परशुराम शोभा यात्रा समिति की मातृ शक्ति भावना शर्मा के द्वारा किया गया। उसके उपरांत भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा के द्वारा सुसज्जित डोले पर भगवान परशुराम जी के चित्रपट पर आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।
महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में बहुत ही सुंदर राम दरबार, परशुराम, भैरव बाबा, केशव भगवान, यमुना महारानी, शिव बारात एवं साथ में शहनाई एवं बाहर से कई बैंड आए। काली के साथ चल रहा है। अखाड़े अपने पटे बाजी का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़े, करीब 200 महिलाएं केशव देव की झांकी के आगे आगे चल रही थीं। आकर्षण का केंद्र 11 विंटेज कार थे, अंत में भगवान परशुराम जी के सुसज्जित डोले के आगे प्रकाश बैंड अपनी मधुर ध्वनि से सभी को मंत्रमुग्ध कर रहा था।
सज धज कर बड़ी संख्या में विप्र जन भगवान परशुराम जी की जय जय कार करते हुए साथ में चल रहे थे। जगह-जगह तोरण द्वार बने थे। जेबी प्लाजा पर संस्थापक संरक्षक पंडित मनोज शर्मा द्वारा सभी का पटका ओढ़ा कर एवं मिल्क रोज मिठाई वितरण कर, डोले की आरती उतार कर सभी विप्रजनों का स्वागत किया गया। जगह जगह पुष्प वर्षा हो रही थी, स्वागत हो रहा था जिसमें मिल्क रोज आइसक्रीम, आम रबड़ी, शरबत, मिठाई एवं पटुका के द्वारा सभी का स्वागत हो रहा था।
भगवान परशुराम जी के डोले के साथ समिति के समस्त पदाधिकारी अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा, महामंत्री बंसीलाल शर्मा, आचार्य रमाकांत गोस्वामी, मनोज शर्मा बॉबी भैया, प्रदीप शर्मा एडवोकेट, गौरव कांत शर्मा ,राकेश गौड़, मोनू पंडित जी , के के शर्मा , लब्बू पंडित , परशुराम शर्मा ,अखिलेश गौड़ ,आशुतोष भारद्वाज , चंद्र प्रकाश कवि, गौरीशंकर गोस्वामी, हीरालाल शर्मा, सुनील शर्मा, चंद्र प्रकाश टावर वाले ,सुखदेव गोसाई, मुकेश शास्त्री , प्रदीप बल्लभ शर्मा, अखिलेश गौड़ , सर्वेश शर्मा , प्रेम बिहारी शास्त्री, राजा दीक्षित आदि रहे।
शोभायात्रा प्रारंभ होने पर स्वागत करने वालों में योगेश आवा, दिवाकर आचार्य , श्याम शर्मा, गुड्डा पंडित, बब्बू पंडित, त्रिलोकी नाथ शर्मा, मोना पंडित जी, अशोक पान वाले , चौक बाजार में आयुष शर्मा, स्वास्तिक शर्मा ने रामगोपाल शर्मा को चांदी का मुकुट पहनकर स्वागत किया। अशोक शर्मा, विजय शर्मा, सचिन मिश्रा, अर्पित पंडित, अभिषेक शर्मा, शशांक शर्मा, अनिल शर्मा, अमित अंगूठी वाले, विजय खलीफा, धर्मेंद्र शर्मा, बल्लभ शर्मा, गर्व शर्मा, प्रहलाद शर्मा, शर्मा जी दांत वाले, राजन शर्मा कपड़े वाले, कुशपाल शर्मा, योगेंद्र इत्र वाले, पंकज पंडित, वेद प्रकाश, अनम धन्य तिवारी, विपिन शर्मा एडवोकेट, अभिषेक शर्मा ,आदित्य गोस्वामी, पप्पू इत्र वाले, कृष्ण शर्मा , राहुल पाठक, कन्हैयालाल , सौरभ , जयदेव गोस्वामी ,अभिषेक गोस्वामी , मनीष शर्मा योगेश शर्मा, उमेश शर्मा आदि।
शोभा यात्रा का समापन डीग गेट द्वारका पेडे़ वालों के यहां परशुराम शोभा यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री बंसीलाल शर्मा, और द्वारका पेड़े वालों ने आरती कर शोभायात्रा का समापन किया।
अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने सभी विप्रजनों को धन्यवाद दिया।
- Legend News

Recent Comments