भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है. इस घोषणा के साथ बोर्ड ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था, तब बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए 125 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया था. अब एक बार फिर टीम की बड़ी उपलब्धि के बाद बोर्ड ने उससे भी ज्यादा राशि देने का फैसला किया है. 
इस बार कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत टूर्नामेंट के इतिहास में अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाने वाली पहली टीम बन गया.
BCCI ने एक रिलीज़ में कहा: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बाद उसे INR 131 करोड़ का कैश इनाम देने की घोषणा की है. भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी उठाई, सफलतापूर्वक अपना टाइटल बचाया और टूर्नामेंट के इतिहास में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप अपने पास रखने वाली पहली टीम बन गई. इस जीत के साथ, भारत ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम भी बन गई, जिससे इस फॉर्मेट के इतिहास में सबसे सफल टीमों में उसकी जगह और पक्की हो गई.
बोर्ड इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य में भी उनकी सफलता की कामना करता है. 
ICC की ओर से मिलने वाली राशि
सिर्फ बीसीसीआई ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी चैंपियन टीम पर जमकर पैसा बरसाया है। खिताब जीतने के लिए भारत को 3 मिलियन डॉलर (लगभग ₹27.48 करोड़) मिले। फाइनल जीतने के अलावा, ग्रुप स्टेज और सुपर-8 के हर मैच को जीतने के लिए टीम को अलग से बोनस मिला। हर मैच जीतने के लिए लगभग $31,154 (करीब ₹28.6 लाख) रुपये मिले। बता दें कि इस साल ICC का कुल प्राइज पूल 13.5 मिलियन डॉलर था, जो पिछली बार से 20% ज्यादा रहा। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).