विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर BCCI ने 6 दिसंबर के बाद मीटिंग बुलाई है। इसमें कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर भी मौजूद रहेंगे।
एक रिपोर्ट के मुताबिक एक बोर्ड अधिकारी ने बताया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में रोहित-विराट की भूमिका और टीम की रणनीति स्पष्ट करने के लिए यह मीटिंग होगी।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इसके बाद यह मीटिंग या तो विशाखापट्टनम में ही होगी या फिर अहमदाबाद में होगी।
दोनों सीनियर बल्लेबाजों से फिटनेस और फॉर्म बनाए रखने का प्लान मांगा जा सकता है। बोर्ड दोनों को ज्यादा से ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह भी दे सकता है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। 
रोहित को बयान देने से मना किया 
बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, रोहित और विराट जैसे लेवल के खिलाड़ियों को इस बारे में साफ पता होना चाहिए कि उनसे भविष्य में क्या उम्मीद की जा रही है जबकि मौजूद टीम मैनेजमेंट उनसे क्या चाहता है क्योंकि वो अनिश्चितता के साथ टीम इंडिया के लिए क्रिकेट नहीं खेल सकते हैं जबकि बोर्ड ने रोहित को अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस पर फोकस करने के लिए कहा है। इसके अलावा फ्यूचर को लेकर बयान देने से भी मना किया है। 
रोहित अग्रेसिव क्रिकेट जारी रखें 
सूत्र ने कहा, टीम चाहती है कि रोहित ICC चैंपियंस ट्रॉफी की तरह ही अपने अग्रेसिव अंदाज के साथ बैटिंग करते रहेंगे। उम्मीद है कि वह टॉप ऑर्डर में एक निडर बैट्समैन के रूप में खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया में हालात मुश्किल थे लेकिन ऐसा लग रहा था कि वह रिस्क लेने से बच रहे हैं। दोनों से बैटिंग को लीड करने की उम्मीद है ताकि यंग बैट्समैन के लिए काम आसान हो सके। -Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).