बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने के बाद बवाल होने के बाद इस मामले में शीशगढ़ थाने के इंस्पेक्टर विजय कुमार ने 600 अज्ञात और दूसरे समुदाय के लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में कहा गया कि भीड़ ने हाथों में लाठी-डंडे और हथियारों से पुलिस पर हमला किया. हिंदू समुदाय के घरों पर हमले किये गये. पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत में लिया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पूरे शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस लगातार रूट मार्च कर रही है और ड्रोन कैमरे से भी मकान की छत की निगरानी की जा रही है. दरअसल बरेली के थाना शीशगढ़ में कुछ कट्टरपंथियों ने एक छात्र द्वारा सोशल मीडिया में पोस्ट के बाद बवाल किया था.

विरोध में दूसरे समुदाय के युवक ने भी पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया, जिसके बाद 4 से 5 हजार दूसरे समुदाय के लोगों ने एक युवक के घर पर पहुंचकर हंगामा कर दिया और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया.

आपत्तिनजक पोस्ट को लेकर जमकर मचा था बवाल
गनीमत यह रही थी छात्र के परिवार वाले पहले ही घर से हट गए. बाद मे थाने का भी घेराव किया. करीब 4 हजार से ज्यादा दूसरे समुदाय के लोगों ने सड़कों पर हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर पहुंचे सीओ और पुलिसकर्मियों से की धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई.

कट्टरपंथियों ने छात्र के घर पर पथराव किया और माहौल बिगड़ने का पूरा प्रयास किया गया. वहीं, पड़ोसी जिले पीलीभीत से भी फोर्स को बुलाना पड़ गया और मौके पर पीएसी भी पहुंच गई. उसके बाद आईजी डा राकेश सिंह, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान मौके पर आ गए.

गौरतलब है कि 9 वीं क्लास में पढ़ने वाले दो छात्रों ने इंस्ट्राग्राम पर एक-दूसरे के धर्म के खिलाफ विवादित पोस्ट पर कमेंट कर दिया था. पुलिस उन दोनों किशोरों को हिरासत में ले चुकी है.

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, पुलिस का रूट मार्च
इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पीएसी पैरामेट्रिक फोर्स के साथ पुलिस लगातार रूट मार्च कर रही है. पुलिस ने 30 लोगों को हिरासत लिया है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे और वीडियो से लोगों को चिन्हित कर रही है. वहीं, पुलिस ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है.

शनिवार की रात हुए हमले में दरोगा राहुल शर्मा, सिपाही प्रीत सिवाल, सिपाही विक्की, सिपाही कपिल कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 332, 353, 341, 342, 307, 109, 504 के तहत मामला दर्ज किया है.

बरेली के एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि दोनों समुदायों की तरफ से विवादित पोस्ट की गई थी, जिस पर दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है और दोनों किशोरों को संरक्षण अधिकारी की निगरानी में रखा गया है. साथ ही 2 दर्जन से अधिक उग्र प्रदर्शन करने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है. शीघ्र ही ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा.
- Legend News


 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).