बरेली। यूपी के बरेली जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे जिम में जाने वाली महिलाओं और युवतियों के होश उड़ जाएंगे। दरअसल, सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम के मालिक और ट्रेनर और उसका भाई दो साल से एक महिला डॉक्टर का यौन शोषण करते रहे। 
 
शुरुआत में उन्होंने एनर्जी ड्रिंक के बहाने महिला को नशा दिया और बाद में वीडियो क्लिप दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और वसूले गए दस हजार रुपये बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सोमवार को महिला ने एसएसपी को बताया कि वह दो साल से सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में वर्कआउट कर रही थीं। 

जिम संचालक अकरम बेग उन्हें पहले प्री-वर्कआउट ड्रिंक देता था। आरोप है कि कभी-कभी इस ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया जाता था। इससे महिला को होश नहीं रहता था। तब अकरम उन्हें जिम के कोने में बने कमरे में पड़े बेड पर लिटा देता था।

 डॉक्टर ने बताया कि कई बार उन्हें भनक नहीं लगती थी और अकरम उनका शारीरिक शोषण करता था। अकरम का भाई आलम भी जिम में ट्रेनर के रूप में काम करता था। आलम इस दौरान उनका अश्लील वीडियो बनाता था। इसी वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर वह उनसे रुपये ऐंठता था।

ब्लैकमेल कर मांगे 50 लाख तो डॉक्टर पहुंचीं थाने
जिम संचालक व उसका भाई महिला चिकित्सक को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठते रहे। डॉक्टर ने एसएसपी को बताया कि शुरुआत में मदद के बहाने दोनों भाई उनसे रुपये लेते रहे। बाद में इन लोगों ने उन्हें पेन ड्राइव व मोबाइल फोन में सेव उनका अश्लील वीडियो दिखाया तो वह घबरा गई। 

 इस पर उन्होंने जिम जाना छोड़ दिया। तब अकरम ने उनका पीछा किया और उसके पति व बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। उसने अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर पहले दस लाख रुपये मांगे तो महिला ने इज्जत की खातिर अस्सी हजार रुपये दे दिए। 

बाद में फिर 50 लाख रुपये मांगे तो उन्होंने पति को जानकारी दी और एसएसपी के पास पहुंचीं। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पूछताछ में अकरम बेग ने स्वीकार किया कि वह महिलाओं को नशीला पदार्थ मिलाकर देता और बेहोशी में उनका शोषण कर वीडियो बना लेता था।

 आलम बेग ने भी भाई का सहयोग करने और वसूले गए रुपयों से शौक पूरे करने की बात कबूली। उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली घटना थी। वे अन्य महिलाओं को भी फंसाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनसे दो पेनड्राइव, दो मोबाइल फोन, शक्तिवर्धक दवा की नौ शीशियां, तीन गोलियां, छह इंजेक्शन और दस हजार रुपये बरामद किए हैं।

प्रतिष्ठित महिला के साथ इस तरह की हरकत करके ब्लैकमेल किया जा रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके मोबाइल में अन्य महिलाओं के भी वर्कआउट करते फोटो व वीडियो मिले हैं, लेकिन किसी और महिला ने अभी शिकायत नहीं की है। कोई अन्य दोषी होगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया 
इस घटना के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें जिम संचालकों और ट्रेनरों के पुलिस सत्यापन की मांग की गई। 

बरेली के एक जिम में महिला चिकित्सक के यौन शोषण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा ने आक्रोश व्यक्त किया है। महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अविनाश सिंह को ज्ञापन सौंपकर जिले के सभी जिम में पुलिस सत्यापन और महिला सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

गौरतलब है क‍ि सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम के मालिक और ट्रेनर अकरम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी अकरम ने अपने भाई आलम के साथ मिलकर महिलाओं को फंसाने और ब्लैकमेलिंग का धंधा शुरू किया था। उम्र के ढलान पर खड़ा अकरम हकीकत में गंजा है, लेकिन जिम के अंदर वह विग लगाकर खुद को जवान और चुस्त-दुरुस्त दिखाने का ड्रामा करता था।

पॉश इलाके के जिम में बड़े घरानों की महिलाएं वर्कआउट करने आती थीं। दो साल से जिम में आ रहीं महिला डॉक्टर जब अचेत अवस्था में पहली बार यौन शोषण का शिकार हो गई तो दोनों भाई उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। 

दरअसल, अकरम महिला को जिस कमरे में ले जाता था, उसमें गुप्त सीसी कैमरा भी लगा था। इसमें कमरे की सारी गतिविधि रिकॉर्ड करने की जिम्मेदारी दूसरी जगह बैठे आलम की थी। पुलिस ने अकरम की विग भी बरामद की है। 
 
डॉक्टर पति जाते थे जिम तो नहीं करता था हरकत
पूछताछ में आरोपी अकरम ने बताया कि महिला के डॉक्टर पति से भी उसने अच्छा व्यवहार बना लिया था। उनसे गिफ्ट के रूप में महंगे सप्लीमेंट व एनर्जी ड्रिंक लेता रहता था। कुछ महीने वह भी उसके जिम में आए, लेकिन उन दिनों वह दंपती को नॉर्मल एनर्जी ड्रिंक ही देता था। 

फोन में कई महिलाओं के वीडियो मिले 
एसएसपी ने खुद अकरम का फोन चेक किया। इसमें कई और महिलाओं के वीडियो मिले। हालांकि इसमें खास अश्लीलता नहीं थी। ज्यादातर वीडियो में वर्कआउट करती महिलाएं सामने की ओर देख रही थीं जैसे वह खुद रील्स बनवा रही हों। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि आलम पर पहले से ही छेड़खानी व अन्य धाराओं के केस दर्ज हैं।

रिकॉर्डिंग में धमकाता सुनाई दिया अकरम
पुलिस के मुताबिक, महिला को धमकाने की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस ने जब्त की हैं। इनमें से एक में अकरम उनसे पचास लाख रुपये की मांग कर रहा है, ताकि जिम को नया कलेवर दिया जा सके। महिला कहती है कि उनके पास इतनी रकम नहीं है तो अकरम उन्हें सोना लाने के लिए कहता है। 

 एक ऑडियो में वह सलाह देता है कि तुम्हारा प्लॉट ही 90 लाख का है। मुझे उसे बेचकर बस 50 लाख ही देने हैं। महिला कहती हैं कि प्लॉट मेरे पति के भी नाम है तो अकरम उन्हें धमकाता है कि अभी रजिस्ट्री की जीरोक्स कॉपी भेजूं क्या, जिसमें केवल तुम्हारा नाम है। पुलिस ने अकरम से वह कॉपी भी बरामद की है, जिसे वह बीडीए से निकलवा लाया था।

कोतवाली प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सोमवार को महिला ने एसएसपी को बताया कि वह दो साल से सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में वर्कआउट कर रही थीं। 

 जिम संचालक अकरम बेग उन्हें पहले प्री-वर्कआउट ड्रिंक देता था। आरोप है कि कभी-कभी इस ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया जाता था। इससे महिला को होश नहीं रहता था। तब अकरम उन्हें जिम के कोने में बने कमरे में पड़े बेड पर लिटा देता था।
 
डॉक्टर ने बताया कि कई बार उन्हें भनक नहीं लगती थी और अकरम उनका शारीरिक शोषण करता था। अकरम का भाई आलम भी जिम में ट्रेनर के रूप में काम करता था। आलम इस दौरान उनका अश्लील वीडियो बनाता था। इसी वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर वह उनसे रुपये ऐंठता था।
शुरुआत में उन्होंने इज्जत की खातिर 80 हजार रुपये दे दिए। फिर 50 लाख रुपये मांगे तो वह एसएसपी के पास पहुंचीं।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).