रिपोर्ट : LegendNews
बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार के सामने से कांग्रेस ने हटाया अपना कैंडिडेट
महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अपना कैंडिडेट वापस ले लिया है। ऐसे में महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के सामने अब किसी भी बड़ी पार्टी का कैंडिडेट नहीं बचा है। कांग्रेस ने पहले आकाश विश्वनाथ मोरे को उतारकर महाराष्ट्र की राजनीति को गरमा दिया था। गुरुवार को जहां दिल्ली में सुनेत्रा पवार पार्थ पवार की राज्य सभा की शपथ के मौके पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश से मिली थीं तो वहीं दूसरी तरफ एमवीए में शामिल एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने कांग्रेस लीडरशिप से प्रत्याशी हटाने की अपील की थी। बारामती में सुनेत्रा पवार के सामने कांग्रेस के कैंडिडेट के साथ सामने 50 से अधिक उम्मीदवार मैदान में थे। यहां आंकड़ा 2024 में विधानसभा चुनावों के मुकाबले दोगुना है। अजित पवार के सामने 20 से अधिक कैंडिडेट उतरे थे।
सपकाल ने वापसी का किया एलान
कांग्रेस के महाराष्ट्र ईकाई के प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने नाम वापसी का समय खत्म होने से पहले ऐसा किया है कि पार्टी के कैंडिडेट अपना नामांकन वापस लेंगे। बारामती में अजित पवार के निधन के बाद चुनाव हो रहा है। सत्तारूढ़ एनसीपी की घटना एनसीपी की तरफ से सुनेत्रा अजित पवार उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि कांग्रेस को वहां चुनाव लड़ना ही चाहिए था, हमें हमारी वैचारिक भूमिका के साथ आगे जाने की आवश्यकता थी लेकिन पिछले 24 घंटे में अजीत पवार के गुट के उम्मीदवार ने बार-बार लगातार हमसे विनती की है उसे संज्ञान में लेते हुए और हमारे गठबंधन दल के नेताओं ने भी हमसे बात की, उनके अनुरोध को प्रतिसाद देते हुए हम वहां से हमारा उम्मीदवार वापस ले रहे हैं। इस बार हम दो कदम पीछे हटे हैं लेकिन ये लड़ाई पीछे हटने की नहीं है। 2029 में हमारा उम्मीदवार वहां से जीतकर आएगा।
-Legend News

Recent Comments