रिपोर्ट : LegendNews
बांग्लादेश: हसीना, उनकी बहन और बेटी सहित 17 लोगों को एक अन्य मामले में सजा
बांग्लादेश की एक अदालत ने सत्ता का दुरुपयोग करने और राजधानी ढाका में एक भूखंड हासिल करने के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना को पांच साल की जेल की सज़ा सुनाई है.
अदालत ने उनकी बहन शेख़ रिहाना को सात साल के कठोर कारावास, उनकी बेटी ट्यूलिप सिद्दीक़ को दो साल के कठोर कारावास और एक लाख टका जुर्माने की सज़ा भी सुनाई है.
सोमवार को ढाका स्पेशल जज कोर्ट ने शेख़ हसीना, शेख़ रिहाना और उनकी बेटी ट्यूलिप रिज़वाना सिद्दीक़ समेत 17 लोगों के ख़िलाफ़ फ़ैसला सुनाया.
यह मामला एंटी-करप्शन कमीशन ने पुरबाचल न्यू टाउन प्रोजेक्ट के लिए सरकारी प्लॉट लेने के आरोप में दर्ज किया था.
इसके अलावा पूर्व आवास और लोक निर्माण राज्य मंत्री शरीफ़ अहमद, सार्वजनिक निर्माण मंत्रालय, राजुक और प्रधानमंत्री कार्यालय के 14 अधिकारियों को भी इस मामले में अभियुक्त बनाया गया था.
-Legend News

Recent Comments