क्‍या योयो हनी सिंह ने बादशाह को धोखा दिया? यह सवाल इसलिए कि 'खोल बोतल', 'बेगानी नार बुरी' और 'दिल्‍ली के दीवाने' जैसे सुपरहिट गाने के बाद दोनों की जोड़ी टूट गई। हनी सिंह और बादशाह ने 'माफिया मुंडीर' नाम से एक बैंड बनाया था, जो खत्‍म हो गया। अरसे बात रैपर और सिंगर बादशाह ने इस पर चुप्‍पी तोड़ी है। अपने नए इंटरव्‍यू में बादशाह ने हनी सिंह पर कुछ ऐसे आरोप लगाए हैं, जो दोनों ही सुपरस्‍टार रैपर्स के फैंस को झटका देने वाले हैं। बादशाह ने दावा किया है कि एक वक्‍त के बाद हनी सिंह ने न सिर्फ उनके फोन कॉल्‍स को रिसीव करना बंद कर दिया, बल्‍क‍ि उनसे कुछ ब्‍लैंक यानी कोरे कॉन्‍ट्रैक्‍ट्स पर साइन भी करवाए थे। 
बादशाह ने 'राज शिमानी' के पॉडकास्‍ट में ये खुलासे किए हैं। उन्‍होंने बताया कि शुरुआत में 'Mafia Mundeer' ग्रुप में सिर्फ वह और हनी सिंह थे, लेकिन बाद में हनी सिंह ने अकेले अपने करियर को आगे बढ़ाने का फैसला किया और उनके बीच यहीं से विवाद शुरू हुआ। बादशाह ने यह भी कहा कि उनके इस ग्रुप में रफ्तार, इक्का और लिल गोलू भी भी थे, लेकिन हनी सिंह के कारण यह ग्रुप टूट गया और 5 साल तक वह इस कारण एक बुरे दौर से गुजरे हैं। 
साल 2009 में टूटा हनी सिंह और बादशाह का र‍िश्‍ता
बादशाह ने कहा, 'माफिया मुंडीर एक आइडिया था और हम एक-जैसी सोच रखने वाले लोग एक साथ आए। मुख्य रूप से इसमें सिर्फ मैं और हनी थे। 2009 में मेरे और हनी के बीच ब्रेकअप हो गया। मैं नौकरी करता था और मुझे बहुत डर लगता था। हनी भी मेरे रडार से बाहर था और जब मैंने उसे कॉल करने की कोशिश की, तो उसने मेरे कॉल्‍स नहीं उठाए। लेकिन जब तक हम माफिया मुंडीर में थे, हम कभी नहीं मिले। अगर हम मिले होते तो शायद चीजें अलग होतीं।' 
सेल्‍फ सेंट्र‍िक हो गए थे हनी सिंह, हमने गाने बनाए पर रिलीज नहीं हुए 
हनी सिंह के साथ अपने रिश्‍तों पर चर्चा करते हुए रैपर बादशाह कहा, 'हनी पूरी तरह से अपने करियर पर फोकस कर रहा था, और 'सेल्‍फ सेंट्र‍िक' (आत्मकेंद्रित) हो गया था। हमने गाने बनाए, लेकिन वो रिलीज नहीं हुए। हनी को सिर्फ अपने करियर पर ध्यान देना था। मैं 2006 से माफिया मुंडीर से जुड़ा हुआ था और 2009 तक मेरे माता-पिता मेरे बारे में बहुत परेशान थे। 2011 में हनी के साथ मेरा पहला गाना आया- गेट अप जवानी।' 
बादशाह बोले- उन कोरे कागजों का क्‍या, जिस पर हमसे साइन करवाए
बादशाह ने आगे कहा कि वो पांच साल उनकी जिंदगी के लिए बड़े चुनौती वाले रहे और इन सब ने उन्हें बदल दिया। उन्होंने कहा, 'हम भी इतने सारे गाने बना रहे हैं, मैंने उनसे (हनी सिंह) से कहना चाहा कि हमारे बारे में भी सोचें। हम सब कुछ छोड़कर यहां आए हैं। तुम्हें इतना आत्मकेंद्रित नहीं होना चाहिए। एक तरफ आप हमें भाई कहते हैं, लेकिन दूसरी तरफ आप हमारे स्‍ट्रगल को स्वीकार नहीं करते हैं। उसने हमसे कोरे कागजों पर साइन करवाए। उन कॉन्‍ट्रैक्‍ट्स के बारे में क्या? वह एक बहुत ही मुश्‍क‍िल दौर था।' 
साल 2012 में पूरी तरह से बिखर गया 'माफ‍िया मुंडीर' ग्रुप
रिपोर्ट्स बताते हैं कि बादशाह और हनी सिंह पहले काफी करीब थे लेकिन उनके रिश्ते में तब मोड़ आया, जब बादशाह ने माफिया मुंडीर को छोड़ दिया। धीरे-धीरे इस बैंड से बाकी सदस्‍य भी चले गए और 2012 में यह ग्रुप पूरी तरह से बिखर गया।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).