ताइपे। Tanvi Sharma ने ताइपे ओपन का खिताब अपने नाम करते हुए एक नया रिकॉर्ड सेट किया है वो इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं. तन्वी की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि वो साइना नेहवाल के बाद ताइपे ओपन पर कब्जा जमाने वाली पहली भारतीय हैं.

भारत की तन्वी शर्मा ने Taipei Open Super 300 का खिताब जीत लिया है. उन्होंने इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिर्फ 36 मिनट में जीता. फाइनल में तन्वी ने वियतनाम की छठी वरीयता प्राप्त गूयेन थूय लिन्ह को सीधे सेटों में 21-16, 21-16 से हराया. तन्वी शर्मा का ये पहला BWF वर्ल्ड टूर टाइटल है.

ताइपे ओपन सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी शर्मा सबसे कम उम्र की बैडमिंटन प्लेयर हैं. 17 साल 222 दिन की उम्र में चैंपियन बनकर उन्होंने इस मामले में ताइवान की ताई जू यिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 18 साल और 85 दिन की उम्र में ये खिताब जीता था. BWF वीमेंस सिंगल रैंकिंग में 214 हफ्ते तक नंबर 1 रहने वाली ताई जू यिंग ने पिछले साल नवंबर में ही 31 साल की उम्र में बैडमिंटन को अलविदा कहा है.

ताइपे ओपन सुपर 300 का खिताब 18 साल के लंबे इंतजार के बाद किसी भारतीय शटलर ने जीता है. इसे आखिरी बार साइना नेहवाल ने साल 2008 में जीता था. 

तन्वी ने बैडमिंटन का पहला पाठ बचपन में ही अपनी मां से पढ़ा था. ताइपे ओपन के लिए उन्होंने पार्क तेई सैंग से कोचिंग ली थी, जो कि पीवी सिंधु के भी पूर्व मेंटॉर रह चुके हैं.

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन की सबसे युवा चैंपियन बनकर खुश हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन नहीं था कि वो खिताब जीत लेंगी. मगर उन्होंने अपना बेस्ट देने का खुद से वादा किया. वो एक-एक कदम, एक-एक मैच करके आगे बढ़ी और उन्हें सफलता मिली.
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).