मथुरा। मथुरा में हुई तीन दिवसीय प्री यूपी स्टेट शूंटिंग चैंपियनशिप में प्रदेश भर के 1000 बच्चों ने सहभागिता की और अपना हुनर दिखाया। 

इसी प्रतियोगिता में मथुरा के पत्रकार बी एल पांडेय ने सहभागिता करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल में 251 स्कोर बनाकर स्टेट क्वालीफाई कर स्टेट में अपनी  जगह बनाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी संदर्भ में आज बृज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि. उत्तर प्रदेश द्वारा बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड स्थ‍ित होटल निविशका इन में बी एल पांडेय का स्वागत किया गया।  

संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा क‍ि यह मथुरा जनपद के लिए गौरव की बात है कि हमारे साथी छोटे भाई किसी प्रतियोगिता के अंदर गोल्ड मेडल जीत कर लाए हैं। आज उसी का जश्न हम मना रहे हैं और प्रदेश में मथुरा का नाम रोशन इनके द्वारा किया गया है। इसके लिए उनको हम सम्मानित कर रहे हैं यह हमारे समाज के लिए गौरव की बात है। 

इस अवसर पर गोल्ड मेडल लाने वाले बी एल पांडेय ने कहा कि वो छाता तहसील के छोटे से गांव भदावल के रहने वाले हैं और आज ये गोल्ड मेडल मेरे बड़े बुजुर्ग और साथियों को समर्पित है जिनके सहयोग से मैं आज गोल्ड मेडल उनके लिए जीत कर लाया हूं। आगे मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपने जनपद मथुरा का नाम देश में रोशन कर सकूं।

समिति के महासचिव चंद्र मोहन दीक्षित ने कहा क‍ि समिति का प्रयास हमेशा से ही मथुरा के लिए कुछ अलग करने वाले लोगों को बढ़ावा देकर उनको सम्मानित करने का कार्य समय पर होता रहा है। आज इसी क्रम में हम बी एल पांडेय को भी सम्मानित कर रहे हैं। 

इस अवसर पर दीपक सारस्वत, नरेंद्र दीक्षित, दीपक वर्मा, गौरव सक्सेना आदि मुख्य रूप से शामिल रहे ।  
- Legedn News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).