अखिलेश यादव के शासन काल में फंड के अभाव दिखा कर अयोध्‍या की नित्‍य रामलीला करीब डेढ़ साल तक बंद कर दी गई। अब इसके इसका नियमित मंचन किया जा रहा है । रामलीला के मंचन के स्तर को सुधारने के लिए संस्‍कृति विभाग ने इसके फंड को भी 40 लाख से बढ़ाकर 01 करोड़ कर दिया है। अनवरत रामलीला का मंचन तुलसी स्मारक सदन के नवनिर्मित भवन में किया जा रहा है।
दरअसल, परंपरागत रामलीलाओं की आयोजन करने वाली कमेटियों पर छाए आर्थिक संकट के कारण राम की नगरी अयोध्‍या में रामलीलाओं का आकर्षण कम हो गया। तब प्रदेश सरकार ने यहां उच्‍च स्‍तरीय रामलीला के मंचन के लिए अनवरत रामलीला की शुरुआत अब से 22 साल पहले की थी। तब से यहां नित्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। 
कलाकारों और मंडलियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी
इसका आयोजन करने वाले अंतर्राष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सीईओ के मुताबिक अनवरत रामलीला कार्यक्रम को और बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए बेहतर और उच्च स्तरीय रामलीला मंडलियों के चयन की व्यवस्था बनी है। इसके साथ ही सजीव मंचन के मद्देनजर रामलीला के कलाकारों और मंडलियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी हुई है। उनके पारिश्रमिक को बढ़ा कर दैनिक प्रति मंडली 17500 रुपये और 25 हजार रुपये कर दिया गया है।
बेहतर सुविधाओं के साथ रामलीला का मंचन
संस्थान के सीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि अब दो वर्ग की मंडलियों के लिए अलग-अलग पारिश्रमिक दरें तय की गई है, द्विवेदी ने बताया कि सामान्य मंडलियों के कलाकारों को प्रति कलाकार 700 रुपये के हिसाब से पारिश्रमिक मिल रहा है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर की रामलीला मंडलियों को 1 हजार रुपये की दर से भुगतान किया जा रहा है। इस तरह से दैनिक प्रति मंडली तक रामलीला के मंचन पर 17500 रुपये और 25 हजार रुपये मिलेंगे। पहले दैनिक प्रति मंडली को 8500 रुपये का ही पारिश्रमिक तय था, जो बहुत कम था। बेहतर सुविधाओं के साथ रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में बंद रही
इससे पहले अखिलेश सरकार के कार्यकाल में फंड की कमी के कारण रामलीला का मंचन 24 नवंबर 2015 से 2 मई 2017 तक बंद कर दिया गया था। इसके साथ व्यास कथा का कार्यक्रम भी बंद कर दिया गया था। कथा वाचकों के पारिश्रमिक को लेकर आंदोलन के कारण भी तत्कालीन अखिलेश सरकार ने फंड रिलीज नहीं किया, जिससे रामलीला व व्यास कथा दोनों कार्यक्रम बंद हो गए थे। फिर जब अखिलेश सरकार पर धार्मिक कार्यक्रमों को बंद करने का आरोप लगा तो 22 दिनों तक दोनों कार्यक्रमों को चला कर फिर बंद कर दिया गया। 
फिल्म कलाकारों की रामलीला का आकर्षण
कोरोना काल के दौरान ही 7 साल पहले दिल्‍ली के रामलीला के आयोजक सुभाष मलिक बाबी ने अयोध्‍या मे रामलीला कमिटी गठित कर फिल्‍म कलाकारों से सजी रामलीला का उच्‍च स्‍तरीय हाई टेक मंच पर आयोजन शुरू किया जिसमें बॉलीवुड के नामी कलाकारों ने हिस्सा लिया । मां सीता की भूमिका में जहां अभिनेत्री भाग्यश्री, मिस यूनिवर्स इंडिया रही महिलाओं को मंच पर उतारा। वहीं प्रभु राम व अनय महत्वपूर्ण भूमिकाओ में भोजपुरी के स्‍टार सांसद रवि किशन, मनोज तिवारी बिंदू दारासिंह, असरानी व पेंटल जैसे तमाम कलाकार भी जुड़े। इसे दूरदर्शन और डिजिटल चैनलों पर प्रसारित कर लाखों दर्शकों तक पहुंचाया गया। इस साल यह रामलीला जनवरी में होगी। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).