दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में हेलेन तूफान के कारण कम से कम 43 लोगों की मौत हुई है और लाखों लोग बिना बिजली को रहने को मजबूर हैं.
अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए नावों, हेलीकॉप्टरों और बड़ी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है इनमें टेनेसी अस्पताल की छत पर फंसे तक़रीबन 50 कर्मचारियों और मरीज़ों को भी निकालने का काम जारी है.
गुरुवार की रात समुद्र तट से टकराने के बाद ये फ़्लोरिडा के तट पर आया अब तक सबसे ताक़तवर तूफ़ान है जो उत्तर में जॉर्जिया और कैरोलाइना की ओर बढ़ गया है. इंश्योरर्स और वित्तीय संस्थानों का कहना है कि तूफ़ान की वजह से अरबों डॉलर का नुक़सान हुआ है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).