रिपोर्ट : LegendNews
बिजली अधिकारियों संग लघु उद्योग भारती की बैठक, बिजली की समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा
मथुरा। लघु उद्योग भारती मथुरा द्वारा विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। स्थानीय होटल में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वप्रथम विद्युत विभाग से आए अधिकारियों का स्वागत अध्यक्ष अंकित बंसल, एसई विजय खेड़ा का स्वागत महामंत्री विशाल बंसल, एसई आरपी सिंह का स्वागत तुषार हाथी वाले, एसई एस के सैनोरिया का स्वागत अमित शोरा वाले ने दुपट्टा पहनकर किया, संचालन कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने किया। मंडल सचिव सोनल अग्रवाल ने सभी विभाग के अधिकारियों को लघु उद्योग भारती के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देशभर में लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे कार्य से अवगत कराया।
बैठक के दौरान जिले में व्याप्त बिजली की समस्या को लेकर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग ने पहले सभी की समस्याओं को क्रमवार सुना और समझा, तत्पश्चात उन सभी विषयों पर क्रमवार अपनी बात रखी। बैठक में उपस्थित एक सदस्य की सलेमपुर फीडर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण समस्या साझा की गई जिसको श्री गर्ग ने तत्काल एक्स ई एन आशीष गर्ग को निर्देशित कर समाधान करने को कहा और समाधान होने के बाद स्वयं को सूचित करने को कहा। विभोर तायल ने एलएमबी2 ओर एचवी 2 से जुड़े विषय को रखा जिस पर उन्होंने चर्चा कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उमेश जुगसना वाले ने इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रिपिंग को लेकर अपनी परेशानी साझा की जिसपर श्री गर्ग ने एक्स ई एन को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर समस्या को समझें और उस क्षेत्र के सभी उद्योगों के साथ बैठकर जल्द इसका समाधान करें।
चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग ने बताया कि मथुरा एक तेजी से उभरता हुआ पर्यटन स्थल है जिसके कारण मथुरा में डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है, उसको ध्यान में रखते हुए यहां क्षमता को भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में किसी भी प्रकार की बिजली की कमी नहीं है लेकिन फॉल्ट हो जाने के कारण ट्रिपिंग की समस्या है, जिसको ठीक करने के लिए विभाग पूरे तरह से लगा है। इसे भी जल्द ही ठीक कर लिए जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोनल अग्रवाल मंडल सचिव, अध्यक्ष अंकित बंसल फूड्स, महामंत्री विशाल बंसल, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, उमेश जुगसना, तुषार हाथी वाले, विभोर तायल, विवेक हाथी वाले, अभिषेक वशिष्ठ, नीरज शुक्ला, तुषार अग्रवाल, राहुल सिंह, अभय गुप्ता, अमित शोरा वाले के अलावा विद्युत विभाग से एक्स ई एन आशुतोष तिवारी, अनिल पाल, एके कपिल, आशीष गर्ग, गौरव, दीपक, एसडीओ शुभम अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
- Legend News

Recent Comments