असम सरकार प्रदेश में बाल विवाह को रोकने के लिए एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बाल विवाह के खिलाफ दूसरे चरण की विशेष राज्यव्यापी कार्रवाई में मंगलवार को 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ( पूर्व में ट्विटर ) पर दी है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार होने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। 
CM ने ट्वीट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री सरमा ने अपने ट्विटर पर लिखा- ‘बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, असम पुलिस ने तड़के शुरू हुए एक विशेष अभियान में 800 से अधिक आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों की संख्या बढ़ने की आशंका है।’
पहले चरण में 1800 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि इस साल के शुरुआत में असम सरकार ने बाल विवाह के खिलाफ पहले चरण की राज्यव्यापी कार्रवाई शुरू की थी। जिसमें लगभग 1800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। सीएम सरमा ने असम के लोगों से आग्रह करते हुए कहा था कि सभी से सहयोग करने का अनुरोध करता हूं। अगर ऐसी शादी में संतान भी पैदा हुई होगी तो शादी करने वाले पुरुष पर POCSO के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। 
बीते 5 सालों में 3,907 लोग गिरफ्तार
मालूम हो कि कुछ दिन पहले 11 सितंबर को मुख्यमंत्री सरमा ने असम विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि बीते पांच वर्षों में बाल विवाह से संबंधित मामलों में कुल 3,907 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 3,319 पर यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम, 2012 (POCSO) के तहत मामला दर्ज हुआ है।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).