रिपोर्ट : LegendNews
कैश फॉर जॉब स्कैम मामले में असम सरकार ने सस्पेंड किए 15 अफसर
असम सरकार ने कैश फॉर जॉब स्कैम मामले में 15 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। इनमें 11 अफसर असम पुलिस सर्विस (APS) और 4 असम सिविल सर्विस (ACS) में तैनात थे। इनमें दो APS अफसरों को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। दोनों DSP के पद पर तैनात थे। सभी पर 2013-2014 में हुए कम्बाइंड असम पब्लिक सर्विस कमीशन एग्जाम में पैसे देकर नौकरी पाने का आरोप है। यह मामला 2016 में सामने आया था। इस मामले में असम पुलिस और असम सिविल सर्विस के 50 अफसरों सहित अब तक लगभग 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Compiled: Legend News

Recent Comments