रिपोर्ट : LegendNews
असम: सीएम ने कहा, बहुविवाह रोकने के लिए दिसंबर में पेश होगा विधेयक
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बहुविवाह रोकने के लिए दिसंबर में विधेयक पेश करने का एलान किया है. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "राज्य सरकार द्वारा बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है या नहीं, इसकी जांच के लिए एक क़ानूनी समिति का गठन किया गया था. हमने जनता से भी उनकी राय मांगी कि क्या उन्हें कोई आपत्ति है. हमें जनता से कुल 149 सुझाव मिले. इनमें से 146 सुझाव इस पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में और 3 सुझाव इसके विरोध में थे.''
उन्होंने कहा, ''अब हम प्रक्रिया के अगले चरण की ओर बढ़ेंगे, जिसमें अगले 45 दिनों में विधेयक का अंतिम मसौदा तैयार करना है. उसमें 'लव जिहाद' का मुद्दा भी शामिल होगा."
उनके अनुसार, ''मुझे उम्मीद है कि दिसंबर में हम इस विधेयक को राज्य विधानसभा में पेश करने में सक्षम होंगे."
उन्होंने कहा कि बाल विवाह के ख़िलाफ़ हर छह महीने में मुहिम चलेगी. सितंबर में भी यह अभियान चलेगा. पुलिस अपना काम करेगी. आप सितंबर में बड़े पैमाने पर गिरफ़्तारियां होते देखेंगे.
Compiled: Legend News

Recent Comments