रिपोर्ट : LegendNews
एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने की एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए रेफरी टीम घोषित
एशिया कप का आयोजन किया जाना है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 09 सितंबर से खेला जाएगा। एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने आगामी एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए मैच रेफरी की टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन और एंडी पाइक्रॉफ्ट इस टीम का नेतृत्व करेंगे। यह टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को होगा।
इन 10 अंपायर्स को मिला मौका
अंपायरों की टीम में कई देशों के अनुभवी अधिकारी शामिल हैं। भारत की ओर से वीरेंद्र शर्मा और रोहन पंडित अंपायरिंग करेंगे, जबकि श्रीलंका से रवींद्र विमलसिरी और रुचिरा पल्लियागुरुगे को टीम में जगह मिली है। इसके अलावा, अफगानिस्तान के अहमद पाकतीन और इजातुल्लाह सफी, पाकिस्तान के आसिफ याकूब और फैसल अफरीदी, और बांग्लादेश के गाजी सोहेल और मसूदुर रहमान भी अंपायरिंग पैनल का हिस्सा हैं।
भारत-पाकिस्तान मैच के लिए खास टीम
14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच के लिए एंडी पाइक्रॉफ्ट को मैच रेफरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बड़े मुकाबले में मैदानी अंपायर के तौर पर रुचिरा पल्लियागुरुगे और मसूदुर रहमान होंगे, जो मैच के दौरान मैदान पर हर फैसले पर बारीकी से नजर रखेंगे। रुचिरा पल्लियागुरुगे के बारे में बात करें को वह काफी ज्यादा गलत फैसले लेने के लिए मशहूर हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2019 के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मुकाबले में कई गलत फैसले लिए थे। जिसके कारण वेस्टइंडीज की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। श्रीलंका और भारत के बीच भी पिछले साल हुए वनडे सीरीज के दौरान उन्होंने कई गलत फैसले लिए थे, जिसे रिव्यू के कारण बदल जा सका। ऐसे में उनका इस मैच में एंट्री करना किसी भी टीम के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। कई लोग तो उन्हें स्टीव बकनर से भी एक लेवल आगे बता रहे हैं।
दुबई में टीम इंडिया कर रही प्रैक्टिस
एशिया कप टी20 टूर्नामेंट हमेशा से ही एशियाई टीमों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच रहा है। इस बार यह टूर्नामेंट 2026 के टी20 विश्व कप से पहले टीमों को अपनी तैयारियों का आकलन करने का एक शानदार अवसर देगा। एशिया कप के लिए टीम इंडिया 05 सितंबर को दुबई पहुंच गई है। जहां भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार कोई टूर्नामेंट खेलने जा रही है।
-Legend News

Recent Comments