रिपोर्ट : LegendNews
एशिया कप की ट्रॉफी के चोर PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी की लंदन में हुई घोर बेइज्जती
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में घनघोर बेइज्जती हुई है। ब्रिटिश पुलिस ने ट्रॉफी चोर नकवी की गाड़ी को रोक कर तलाशी ली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि दुनिया में पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय साख कैसी है।
हर दिशा से चेक की गाड़ी
बताया जा रहा है कि नकवी शहजाद अकबर और आदिल राजा के प्रत्यर्पण पर बातचीत के लिए ब्रिटेन में थे। लंदन पुलिस ने हालांकि, नकवी की गाड़ी की तलाशी के बारे में कुछ भी टिप्पणी नहीं की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह ब्रिटिश पुलिस ने नकवी की गाड़ी को रोक कर तलाशी ली। वीडियो देखकर लग रहा है कि यह रूटीन चेकिंग नहीं थी क्योंकि पुलिस ने हर दिशा से गाड़ी को चेक किया है।
विदेश मंत्रालय पहुंचे थे नकवी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनसार, नकवी की गाड़ी की तलाशी उस वक्त ली गई जब वह अधिकारियों से मिलने के लिए ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय पहुंचे। नकवी पीसीबी अध्यक्ष होने के साथ एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के चेयरमैन भी हैं। मालूम हो कि नकवी ने भारत द्वारा जीती एशिया कप की ट्रॉफी अपने पास रख ली है और अब तक इसे भारत को नहीं दिया है।
एशिया कप की ट्रॉफी पर विवाद
भारत ने इस साल फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप का खिताब जीता था, लेकिन टीम ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के बिना ही जश्न मनाया था और टीम इंडिया ट्रॉफी लिए बिना स्वदेश लौटी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में नकवी को ट्रॉफी सौंपने के लिए ई-मेल लिखा था। लेकिन नकवी इस जिद पर अड़े हैं कि वह अपने हाथ से ही विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपेंगे।
-Legend News

Recent Comments