एशिया कप क्रिकेट की मेज़बानी को लेकर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. एशियन क्रिकेट काउंसिल, पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप को किसी दूसरे देश में ट्रांसफर कर सकती है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बीसीसीआई सचिव जय शाह और पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने बहरीन में एक औपचारिक बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की है. 
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मार्च महीने में यह तय होगा कि एशिया कप कहां होगा.
सितंबर में होने वाले एशिया कप की मेजबानी के लिए शुरू में पाकिस्तान को चुना गया था लेकिन जय शाह ने अक्टूबर में बोर्ड की सलाना बैठक के बाद कहा था कि एशिया कप 2023 किसी तीसरे देश में आयोजित होगा, क्योंकि भारत पाकिस्तान नहीं जा सकता.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).