रिपोर्ट : LegendNews
एशिया कप: कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे गावस्कर, शास्त्री, सहवाग और भरत अरुण
भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग के साथ-साथ पूर्व गेंदबाजी कोच भरत अरुण मंगलवार से यूएई में शुरू हो रहे एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के बहुभाषी कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे। इस टूर्नामेंट के 17वें सत्र में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले महाद्वीपीय वर्चस्व के लिए संघर्ष करेंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को यूएई के खिलाफ करेगा।
भारत के पूर्व मुख्य कोच शास्त्री, गावस्कर, संजय मांजरेकर, रॉबिन उथप्पा, बाजिद खान, वकार यूनिस, वसीम अकरम, रसेल अर्नोल्ड और साइमन डूल उन कमेंटेटरों में शामिल हैं जिन्हें प्रसारण के विश्व फीड के लिए चुना गया है। सहवाग, इरफान पठान, अजय जडेजा, पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर और सबा करीम हिंदी कमेंटेटरों के पैनल में प्रमुख नामों में शामिल हैं। सोनी नेटवर्क के अनुसार कहा, ‘सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क एशिया कप की वापसी के साथ क्रिकेट प्रसारण को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है।’
भरत अरुण तमिल पैनल में डब्ल्यूवी रमन जैसे पूर्व खिलाड़ियों के साथ शामिल होंगे, जबकि तेलुगु पैनल में वेंकटपति राजू और वेणुगोपाल राव जैसे अन्य लोग शामिल होंगे। एशिया कप को लेकर गावस्कर ने कहा, ‘सूर्यकुमार यादव के गतिशील नेतृत्व में टीम इंडिया एशिया कप के मंच पर कदम रख रही है। हम दृढ़ता और अनुभव के मिश्रण को टीम का नेतृत्व करते हुए देख रहे हैं। यह विविधतापूर्ण, बहुमुखी और जुझारू टीम भारतीय क्रिकेट के भविष्य का प्रतीक है।’
शास्त्री ने भी इसी तरह के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सूर्यकुमार यादव की अगुवाई और शुभमन गिल की उप-कप्तान के रूप में यह भारतीय टीम अनुभव और युवा का एक आदर्श मिश्रण प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन करते रहे हैं जबकि तिलक वर्मा और हर्षित राणा जैसी प्रतिभाएं टीम में जोश और विकल्प लाती हैं।’
एशिया कप 2025 में इंग्लिश के कमेंटेटर
सुनील गावस्कर
नासिर हुसैन
दिनेश कार्तिक
हर्षा भोगले
रवि शास्त्री
वसीम अकरम
अतहर अली खान
रॉबिन उथप्पा
एशिया कप 2025 में हिंदी के कमेंटेटर
अजय जडेजा
इरफान पठान
अभिषेक नायर
विवेक राजदान
सबा करीम
वीरेंद्र सहवाग
गौरव कपूर
समीर कोचर
आतिश ठुकराल
एशिया कप 2025 में तमिल के कमेंटेटर
हेमांग बदानी
भरत अरुण
डब्ल्यूवी रमन
विद्युत शिवरामकृष्णन
अरुण वी
एशिया कप 2025 में तेलुगू के कमेंटेटर
वेंकटपति राजू
रवि तेजा
राकेश देवा
संदीप बी
-Legend News

Recent Comments