रिपोर्ट : LegendNews
प्रयागराज के पॉक्सो कोर्ट में एक बार फिर पहुंचे आशुतोष महाराज, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ वाद दाखिल
प्रयागराज। शंकराचार्य विवाद थम नहीं रहा है. वादी आशुतोष महाराज ने फिर से पॉक्सो कोर्ट में केस दायर किया है. प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि कहां बटुकों के गांव के नजदीक क्षेत्र शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद न जाएं. साथ ही ये कहाकि अविमुक्तेश्वरानंद कहीं विदेश ने भाग जाएं.
गौर करें तो प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष जी महाराज के ऊपर हुए हमले को लेकर विवाद फिर से बढ़ गया है.
वहीं आज प्रयागराज के पॉक्सो कोर्ट में एक बार फिर आशुतोष महाराज कोर्ट पहुंचे. सोमवार को प्रयागराज स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में वाद दाखिल किया.
उन्होंने कहा कि शंकराचार्य को सीतापुर पहुंचने से रोका जाए, क्योंकि उनके खिलाफ बयान दर्ज कराने वाले बटुक पड़ोसी हरदोई जिले के हैं. इस यात्रा से बटुक दहशत में हैं. साथ ही कहा कि हमने अभियुक्तों के विदेश न जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है. अपनी सुरक्षा के लिए भी बात रखी है.
इसके साथ ही कहाकि उन्होंने अपना निवास स्थान छोड़ दिया है, जो माननीय न्यायालय की अवहेलना है. जब तक इसमें कोई फैसला नहीं आ जाता न्यायालय से हमने गुहार लगाई है कि उनकी निगरानी की जाए और विदेश जाने से रोका जाए. बिना कोर्ट की अनुमति के यह यात्रा निकाल रहे हैं. दबाव बना रहे हैं. राजनीतिक पार्टियों के साथ बात कर रहे हैं.
आशुतोष ने कहाकि "हमने कोर्ट में प्रार्थना में कहा है न्यायालय से अपील की है कि हमारे बटुकों को ना डराएं और यह विदेशी ना जाएं. न्यायालय ने मामले का संज्ञान लिया है और फैसला रिजर्व कर लिया है.
आपको बता दें कि इसी कोर्ट में आशुतोष महाराज अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बटुकों से यौन उत्पीड़न का वाद दाखिल किया था. दरअसल, शंकराचार्य ने 7 मार्च को काशी से अपनी यात्रा शुरू की है. यात्रा रायबरेली, उन्नाव होते हुए आज शाम को सीतापुर पहुंचेगी. गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर यह यात्रा 11 मार्च को लखनऊ में समाप्त होगी.
वही महाराज पर रविवार को चलती ट्रेन में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है. पुलिस ने वारदात के वक्त ट्रेन में मौजूद 4 यात्रियों से पूछताछ भी की है. हालांकि, पूछताछ में क्या जानकारी सामने आई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.
आशुतोष महाराज रीवा एक्सप्रेस से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे. उनका रिजर्वेशन एसी फर्स्ट में था. सिराथू रेलवे स्टेशन के पास टायलेट के पास उन पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था.
- Legend News

Recent Comments