वृन्दावन। चैतन्य विहार, फेस 2 स्थित गोविन्द धाम आश्रम में दिव्य अध्यात्म राष्ट्र सेवा मिशन व दिव्य श्रीराधा सखी मंडल, वृन्दावन (मातृशक्ति संगठन शाखा) के तत्वावधान में महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर सप्त दिवसीय अष्टोत्तरशत (108) श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव दिनांक 22 से 28 फरवरी 2025 पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन प्रातःकाल 06 से मध्यान्ह 12 बजे तक वेदाज्ञ ब्राह्मणों के द्वारा श्रीमद्भागवत मूल पाठ किया जाएगा। इसके अलावा अपराह्न 03 से सायं 06 बजे तक प्रखर राष्ट्र चिन्तक श्रद्धेय डॉ. अनिरुद्ध महाराज अपनी मधुर वाणी के द्वारा देश-विदेश से आए समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे।

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि महोत्सव का समापन 28 फरवरी को मध्याह्न 01 बजे हवन पूर्णाहुति व भंडारा प्रसादी के साथ होगा।इस अवसर पर संत, ब्रजवासी, वैष्णव आदि को कम्बल सेवा भी की जाएगी।

महोत्सव के मुख्य यजमान पुरुषोत्तम सिंह व श्रीमती आशी सिंह (लखनऊ) ने सभी से इस महोत्सव में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
- Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).