रामानंद सागर के फेमस सीरियल 'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाने वाली जोड़ी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया एक बार फिर एकसाथ छोटे पर्दे पर नजर आनेवाले हैं। 'रामायण' के दीवानों के लिए यह एक शानदार ट्रीट की तरह है, जहां दोनों की खूबसूरत जोड़ी लोगों के सामने एक बार फिर उनका मनोरंजन करती दिखेगी। अरुण गोविल और सीता दीपिका चिखलिया 'झलक दिखला जा 10' के मंच पर साथ नजर आने वाले हैं और उनका यही प्रोमो सामने भी आ चुका है। हालांकि, जहां टीवी की सबसे शानदार जोड़ी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है वहीं सोशल मीडिया पर लोग निया शर्मा की रट लगाए बैठे हैं। 
दीपिका और अरुण फिर राम और सीता की जोड़ी में 
बता दें कि दीपिका और अरुण को राम और सीता की जोड़ी में देख लोग उन्हें सच में एक भगवान की तरह ही सम्मान दिया करते थे। वे जहां भी जाते लोग उनके पैर छू लिया करते थे। वे इनके लिए वही श्रद्धा रखते थे जैसा कि भगवान के लिए रखते हैं। अब एक बार फिर नैशनल टेलिविजन पर दीपिका और अरुण गोविल एक साथ लोगों के सामने हाजिर हो रहे हैं। दरअसल दोनों 'झलक दिखला जा' के मंच पर गेस्ट बनकर हाजिर हो रहे हैं। 
अरुण गोविल बाण चलाकर रावण का वध करते हैं 
'झलक दिखला जा 10' का नया प्रोमो सामने आया है। इस शो के प्रोमो में 'रामायण' के दोनों कलाकार सीरियल के सीन को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। इस प्रोम में दीपिका कहती नजर आ रही हैं- मेरे जीवन का अर्थ तब पूरा होगा, जब घर-घर में आपका सत्कार होगा। इसी के बाद अरुण गोविल बाण चलाकर रावण वाले किरदार का वध करते हैं और फिर 'बोलो सियापति रामचंद्र की जय' से पूरा माहौल गूंज उठता है। बता दें कि दोनों दिवाली के शुभ अवसर पर इस डांस रिएलिटी शो के गेस्ट बनकर आ रहे हैं।
वीडियो पर निया निया चिल्ला रहे हैं लोग
इस प्रोमो वीडियो में निया शर्मा मां काली के रोल में दिख रही हैं और हैरानी करने वाली बात ये है कि अधिकतर यूजर्स इस वीडियो पर उनकी ही चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'निया, जो आज तक तुमको काली बोलता था वो आज और ये परफॉर्मेंस देखने के बाद सो नहीं पाएगा।' एक अन्य ने लिखा- वॉव, निया दीदी ऑलवेज़ रॉक। एक और ने कहा- मैंने कभी अपनी लाइफ में जादू नहीं देखा है, क्या परफॉर्मेंस है निया। लोगों ने कहा है- रॉकस्टार निया वापस आ चुकी हैं, माइंड ब्लोइंग परफॉर्मेंस।
Compiled: Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).