अर्जेंटीना के राष्ट्रपति एलबर्टो फ़र्नांडेज़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अर्जेंटीना की जीत पर दी गई बधाई का जवाब दिया है.
फ़र्नांडेज़ ने ट्वीट किया, "आपका और भारत के उन तमाम लोगों का शुक्रिया जो लोग हमारी इस खुशी में शामिल हो रहे हैं."
अर्जेंटीना की जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई देते हुए कहा था, "ये एक बेहद यादगार और रोमांचक फ़ुटबॉल मैच था, अर्जेंटीना को विश्व विजेता बनने की बधाई. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेला, लाखों भारतीय फ़ैन अर्जेंटीना और मेसी की इस शानदार जीत से बेहद खुश हैं." 
रविवार रात क़तर के लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना और फ़्रांस के बीच हुए मुकाबले में अर्जेंटीना ने 4-2 से पेनल्टी शूटआउट में विश्व विजेता का ख़िताब जीत लिया. 36 साल बाद अर्जेंटीना फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप चैंपियन बना है.
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).