जमशेदपुर। प्राकृतिक धर्म संस्था द्वारा जमशेदपुर बारीडीह में जीवनसंगिनी पत्नी के प्रति प्रेम सम्मान,समर्पण सहयोग प्रतिबद्धता और दीर्घायु स्वस्थ्य सुखी जीवन के मंगल कामना हेतु 'अर्धांगिनी दिवस' का आयोजन किया गया।

भगवान शंकर माता पार्वती जी की पूजा की गई एवं जीवनसंगिनी अर्धांगिनी,सहधर्मिणी, सहकर्मिणी व सहयोगिनी के रूप में पत्नी के विशेष महत्व, सम्मान-सहयोग व  त्याग को मान्यता प्रदान करने, वैवाहिक जीवन को प्रेमपूर्ण आदरपूर्ण बनाने, परछाईं की तरह साथ निभाने वाली पत्नी के सहयोग को समर्पित, उनके प्रति कृतज्ञता सम्मान आदर प्रकट करने, समाज में नारी शक्ति को सम्मान देने हेतु परंपरा संस्कृति अपनाने पत्नी व्रत धर्म धारण करने का संकल्प लिया गया ।

इस अवसर पर पत्नी को सेवा, त्याग, समर्पण, सहयोग, प्रेम की प्रतिमूर्ति बताते हुए धर्म प्रचारक प्रकाश चन्द्र ने कहा कि घरनी से घर होता है, पत्नी शक्ति स्वरूपा गृहलक्ष्मी का रूप है, जो पति की शक्ति को पूर्ण करती हैं, पत्नी के बिना यज्ञ भी पूर्ण नहीं होता है। पारिवारिक जीवन में प्रेम संतुलन, आपसी सम्मान स्थान आदर आत्मीयता को बढ़ाने एवं वैवाहिक जीवन में संतुलन सुख-समृद्धि की कामना के लिए अर्धांगिनी व्रत धारण करने की परंपरा संस्कृति का निर्वाह करें।

प्रसाद वितरण के उपरांत आयोजन संपन्न हुई। इस अवसर पर उमेश पंडित,पवन कुमार,उषा देवी,पूजा सिंह,समेत अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
- Legend News


 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).