प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' भी इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल हैं। प्रभास के ऑपोजिट तृप्ति डिमरी हैं, जिनके फर्स्ट लुक पोस्टर ने तहलका मचा दिया था। अब हाल ही मेकर्स ने एक और पोस्टर रिलीज किया, जिसमें विवेक ओबेरॉय के साथ ऐश्वर्या देसाई नजर आईं। 'स्पिरिट' में विवेक ओबेरॉय विलेन बने हैं और ऐश्वर्या उनके ऑपोजिट हैं। पोस्टर आने के बाद से ही ऐश्वर्या देसाई सुर्खियों में आ गईं, और हर कोई उनके बारे में जानने को बेचैन हो गया कि आखिर ये हसीना है कौन?
'स्पिरिट' में ऐश्वर्या देसाई का रोल कहानी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है और तृप्ति डिमरी से ज्यादा चर्चा उनकी हो रही है। 
इंडियन-अमेरिकन कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस
ऐश्वर्या देसाई एक इंडियन-अमेरिकन एक्ट्रेस, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर 'गली बॉय' में नजर आ चुकी हैं और Rat in the Kitchen नाम की एक शॉर्ट फिल्म का भी हिस्सा रही हैं। इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीता था। 
5 साल की उम्र में डांसर बनकर शुरुआत
ऐश्वर्या देसाई की शोबिज में शुरुआत डांस के साथ हुई थी। उन्होंने 5 साल की उम्र में बतौर डांसर शुरुआत की, और बॉलीवुड स्टाइल के साथ हिप-हॉप और जैज़ जैसे डांस फॉर्म्स किए। लेकिन धीरे-धीरे ऐश्वर्या की दिलचस्पी एक्टिंग और मॉडलिंग में बढ़ने लगी। 
गुजरात की रहने वाली हैं ऐश्वर्या देसाई
ऐश्वर्या देसाई वैसे गुजरात की रहने वाली हैं, पर काम के सिलसिले में मुंबई और न्यू यॉर्क आती-जाती रहती हैं। ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर अभी तक 42.5k फॉलोअर्स हैं। 
5 मार्च को 'स्पिरिट' रिलीज, ये एक्टर्स छोड़ चुके फिल्म
'स्पिरिट' को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है और यह 5 मार्च को रिलीज होगी। पहले फिल्म में प्रभास के ऑपोजिट दीपिका पादुकोण थीं, पर मेकर्स के साथ मतभेद होने के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी। उनके निकलने के बाद तृप्ति डिमरी को 'स्पिरिट' में साइन किया गया। तृप्ति इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्म 'एनिमल' में काम कर चुकी हैं। वहीं, प्रकाश राज भी इस फिल्म का हिस्सा थे, पर उन्होंने भी कुछ मतभेदों के कारण 'स्पिरिट' छोड़ दी है।
'स्पिरिट' में प्रभास का किरदार
बताया जा रहा है कि 'स्पिरिट' में प्रभास एक पूर्व आईपीएस अफसर के किरदार में हैं, जो बाद में रिमांड अफसर बन जाते हैं। वहीं, विवेक ओबेरॉय विलेन बनकर उन्हें कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).