रिपोर्ट : LegendNews
टेलीविज़न जगत के सबसे प्रतिष्ठित प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा
टेलीविज़न जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 78वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा हो गई है. लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में आयोजित समारोह में इस साल कॉमेडी और ड्रामा श्रेणियों में कड़ा मुक़ाबला देखने को मिला.
इस साल अभिनेता मैथ्यू राइस ने एमी के इतिहास में एक ही रात में दो अलग-अलग श्रेणियों में बेस्ट लीड एक्टर का पुरस्कार जीतकर नया इतिहास रच दिया है.
उन्होंने 'विडोज़ बे' के लिए बेस्ट कॉमेडी एक्टर और 'द बीस्ट इन मी' के लिए बेस्ट एक्टर (लिमिटेड सीरीज़) का ख़िताब अपने नाम किया
अभिनेत्री जीन स्मार्ट ने सिरीज़ 'हैक्स' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी सीरीज़) का पुरस्कार जीता.
विजेताओं की सूची
बेस्ट ड्रामा सिरीज़: द पिट
बेस्ट एक्टर (कॉमेडी): मैथ्यू राइस (विडोज़ बे)
बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी): जीन स्मार्ट (हैक्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस (कॉमेडी): केट ओ'फ्लिन
बेस्ट एक्टर (ड्रामा): नोआ वाइल (द पिट)
बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा): रिया सीहॉर्न (प्लुरिबस)
बेस्ट एक्टर (लिमिटेड सिरीज़/मूवी): मैथ्यू राइस (द बीस्ट इन मी)
बेस्ट एक्ट्रेस (लिमिटेड सिरीज़/मूवी): सैली फ़ील्ड (रिमार्केबली स्मार्ट क्रिएचर्स)
-Legend News

Recent Comments