मथुरा। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा “श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर” के आयोजन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित 11 सदस्यीय समिति में अंकित बंसल को सदस्य नामित किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती पूजा गुप्ता , सहायक श्रमायुक्त राजकुमार ,उपयुक्त उद्योग चंद्रभानसिंह , मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से सम्पन्न होगा

नामित होने पर अंकित बंसल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ श्रमिक हितों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर है।

आज समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई, जिसमें श्रमिकों के स्वास्थ्य, सम्मान एवं कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में शिविर के सफल आयोजन को लेकर रूपरेखा तय की गई।

अंकित बंसल ने कहा कि श्रमिक सम्मान, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

- Legend News
 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).