रिपोर्ट : LegendNews
अंजना ओम कश्यप ने फैजल खान उर्फ खान सर पर ठोका मानहानि का केस
टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप और टीवी टुडे नेटवर्क ने ऑनलाइन एजुकेटर फैजल खान उर्फ खान सर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में दो करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति और विवादित वीडियो/पोस्ट्स हटाने की मांग की गई है। मुकदमे की सुनवाई सोमवार (कल) को होगी।
क्या है विवाद?
याचिका के अनुसार आंजना ओम कश्यप द्वारा नीट पेपर लीक मामले पर एक डिबेट में ऑनलाइन कोचिंग वाले स्टार टीचर्स की आलोचना करने के बाद खान सर और अन्य यूट्यूब एजुकेटर्स ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।
इन शब्दों ने पहुंचाई ठेस
आंजना पर बिकाऊ पत्रकार, चाटुकार, दलाली और फेक न्यूज़ की दुकान जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जो मानहानिकारक है। याचिका में कहा गया है कि इन टिप्पणियों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और चैनल की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए गए हैं। याचिकाकर्ताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट से इन वीडियो को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) से हटाने का आदेश देने की अपील की है।
-Legend News

Recent Comments