रिपोर्ट : LegendNews
IPL 2026 से पहले वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने लिया संन्यास
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस फैसले को शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि वह मैदान पर भले ही विदा हो रहे हैं, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) परिवार का हिस्सा बने रहेंगे. बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल ही में आंद्रे रसेल को टीम से रिलीज कर दिया था. ऐसे में माना जा रहा था कि वह ऑक्शन में उतरेंगे. लेकिन उन्होंने अब आईपीएल में ना खेलने का फैसला ले लिया है और कोचिंग स्टाफ में एक अहम भूमिका निभाएंगे.
14 साल के आईपीएल करियर का अंत
रसेल ने 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ IPL में डेब्यू किया था. इसके बाद साल 2014 से वह KKR के साथ जुड़े थे. उन्होंने अपने आईपीएल करियर दौरान कुल 140 मुकाबले खेले और शानदार प्रदर्शन भी किया. इस दौरान उन्होंने 115 पारियों में 2651 रन बनाए, जिसमें औसत 28.20 और स्ट्राइक रेट 174.17 का रहा. गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया और 121 पारियों में 123 विकेट झटके. वहीं, आईपीएल के अपने आखिरी सीजन में उन्होंने 10 पारियों में 167 रन बनाए और 8 विकेट अपने नाम किए.
रसेल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया. उन्होंन लिखा, ‘मैं आईपीएल से संन्यास ले रहा हूं… लेकिन स्वैगर नहीं. आईपीएल का सफर शानदार रहा.12 सीज़न की यादें, और केकेआर परिवार की ओर से ढेर सारा प्यार. मैं अब भी दुनिया भर की बाकी लीग में छक्के मारता रहूंगा और विकेट लेता रहूंगा. और सबसे अच्छा हिस्सा? मैं घर नहीं छोड़ रहा हूं… आप मुझे केकेआर के सपोर्ट स्टाफ में 2026 के पावर कोच के रूप में एक नई भूमिका में देखेंगे. नया अध्याय. वही ऊर्जा. हमेशा के लिए एक नाइट.‘
- Legend News

Recent Comments
Sorana
2025-12-03 08:29:58
Andre Russell retiring from the IPL hit me hard. From his explosive debut in 2012 to becoming a KKR legend, his sixes, and wickets were unforgettable. Staying on as KKR coach feels right. I was browsing melbets.pro.in and reading their Melbet India review—great insights on online games, betting, and following stars like Russell.