रिपोर्ट : LegendNews
झारखंड के लिए सम्मान, आपने कर दिखाया... यही असली प्रदर्शन है: शहजाद
झारखंड में जेपीएससी-जेएससीसी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुयायी और बीजेपी समर्थक शहजाद पूनावाला ने रांची में प्रदर्शनकारियों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि रांची में प्रदर्शनकारियों ने कर दिखाया। इन आंदोलनकारियों ने बिना किसी नारेबाजी के कर दिखाया। पूनावाला ने प्रदर्शनकारियों के प्रति सम्मान जाहिर किया है।
झारखंड के लिए सम्मानः शहजाद पूनावाला
शहजाद पूनावाला ने X पर लिखा, 'झारखंड के लिए सम्मान। आपने कर दिखाया। यही असली प्रदर्शन है। ना आजादी के नारे लगे और न ही 370 को बहाल किए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों के लिए कोई बाहरी फंडिंग नहीं की गई, और न ही लजीज खाना दिया गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सामान्य भोजन पर ही अपना आंदोलन जारी रखा।'
प्रदर्शन में भारत विरोधी नारे नहीं लगे
बीजेपी नेता ने कहा, 'किसी सेलिब्रिटीज ने हिंदू देवी देवाताओं को अपशब्द भी नहीं कहे, भारत विरोधी भाषण भी नहीं हुए।' उन्होंने कहा कि रांची में चल रहे आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी ने ठीक से समर्थन भी नहीं किया, क्यों यह बीजेपी शासित राज्य नहीं है। शहजाद पूनावाला ने कहा, 'रांची में जारी आंदोलन को विदेशी मीडिया कवरेज भी नहीं मिला क्यों कि वहां भारत विरोधी नारे नहीं लग रहे हैं। और नहीं उमर खालिद को रिहा करो के नारे लगाए जा रहे हैं।'
रांची में क्यों चल रहा छात्रों का प्रदर्शन?
बता दें कि रांची में प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा रद्द करने, आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में सुधार लागू करने की 25 जुलाई से मांग कर रहे हैं। वे परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या राज्य से बाहर के उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीशों के स्वतंत्र पैनल से कराने की भी मांग कर रहे हैं।
-Legend News

Recent Comments