फर्जी वोटर लिस्ट विवाद को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों पर अब बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने उनकी पत्नी पर निशाना साधा है। मालवीय ने आरोप लगाया है कि नीलिमा के पास दो वोटर आईडी कार्ड हैं। एक तेलंगाना के खैरताबाद विधानसभा में और दूसरा नई दिल्ली में। बीजेपी नेता ने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया।
अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मतदाता सूची शेयर करते हुए आरोप लगाया कि कोटा नीलिमा का नाम खैरताबाद और नई दिल्ली, दोनों जगहों की वोटर लिस्ट में दर्ज है। उनके मुताबिक नीलिमा ने 2023 में दाखिल शपथपत्र में अपने खैरताबाद स्थित ऐपिक नंबर टीजीजेड2666014 का उल्लेख किया था, जो 2025 तक भी सक्रिय है। यह ऐपिक गफ्फर खान कॉलोनी रोड नं. 10' पते पर पंजीकृत था, जो अब गौरी शंकर नगर वेलफेयर एसोसिएशन पते पर दर्ज है। 
अमित मालवीय ने लगाए दो वोटर आईडी होने का आरोप
इसके साथ ही मालवीय ने यह भी दावा किया कि कोटा नीलिमा के पास एक और एपिक नंबर (एसजेई0755975) है, जिसमें नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के काका नगर इलाके का पता दर्ज है। इस एपिक में नाम 'के. नीलिमा' लिखा है और पति के नाम में पवन खेड़ा का उल्लेख है। 
बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस नेता ने बिना पर्याप्त सबूत के प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी मतदाताओं को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं की अनुमति के बिना उनकी पहचान उजागर कर उन्हें जोखिम में डालते हैं जबकि अपनी पार्टी ने नेताओं पर गड़बड़ियों पर चुप्पी साध जाते हैं।
सोनिया गांधी पर भी लगाए आरोप
बीजेपी नेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, यह मामला सिर्फ पवन खेड़ा और उनके परिवार तक सीमित नहीं है बल्कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक फैला हुआ है। सोनिया गांधी का नाम लेते हुए उन्होंने दावा किया कि 1980 में उन्होंने इटली की नागरिक होने के बावजूद भारत की वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाया था।
मालवीय ने आरोप लगाए कि कांग्रेस और 'इंडिया' गठबंधन अवैध प्रवासियों और गैर-भारतीयों का बचाव करने के लिए हमारे अपने लोगों पर ही आरोप लगा रहे हैं।
मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वे अपने ही दल के भीतर, खासकर सार्वजनिक पद के इच्छुक लोगों और अपने करीबी लोगों के साथ, इन आपराधिक कृत्यों से खुद को मुक्त नहीं कर सकते। उन्हें बोलना चाहिए।
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).