ईरान में विरोध प्रदर्शन 12वें दिन में प्रवेश कर गया है और फ़िलहाल इसके कम होने के कोई संकेत नहीं हैं.
मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी (एचआरएएनए) ने बताया है कि उसका अनुमान है कि पूरे देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में 'दो सुरक्षाकर्मियों सहित 35 लोग मारे गए हैं जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं.
एजेंसी के अनुसार 28 दिसंबर को शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन अब देश के 31 प्रांतों और 111 शहरों में फैल चुका है और पिछले 11 दिनों में 60 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं और 2,200 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.
इस बीच एक गुमनाम प्रदर्शनकारी ने तेहरान की एक सड़क का नाम ट्रंप स्ट्रीट रख दिया जिस पर अमेरिकी विदेश विभाग ने प्रतिक्रिया दी है.
अमेरिकी विदेश विभाग के फारसी अकाउंट पर लिखा गया, “हम तेहरान के एक गुमनाम व्यक्ति द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप के नाम पर एक सड़क का नाम रखने के कदम की सराहना करते हैं. अमेरिका ईरानी जनता की आवाज़ और आकांक्षाओं का सम्मान करता है. हम अधिक स्वतंत्रता, समृद्धि और अवसरों को हासिल करने के उनके प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
उधर, अमेरिका द्वारा इन प्रदर्शनों को समर्थन देने को लेकर ईरान ने आलोचना की है. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).