अमेरिका ने पिछले साल ईरान से जब्त किए गए करीब 11 लाख कारतूस को यूक्रेन को सौंप दिए हैं.
मिडिल ईस्ट में अभियानों पर नजर रखने वाले अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में यमन जा रहे एक जहाज से ये कारतूस जब्त किए गए थे. पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को आगाह किया था कि उनके पास गोले-बारूद का भंडार कम हो रहा है.
सेंटकॉम ने कहा कि ईरान से जब्त की गई ये गोलियां यूक्रेन को दी गई.
पिछले साल नौ दिसंबर को मारवान नामक जहाज से अमेरिका ने ये गोलियां जब्त की थी. उस जहाज पर किसी भी देश का झंडा नहीं लगा था. अमेरिकी सरकार ने एक प्रक्रिया के तहत इस जहाज का मालिकाना हक जुलाई में हासिल कर लिया.
इस मामले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड पर आरोप लगे थे. ईरान पर यमन के हूती विद्रोहियों को हथियारों की आपूर्ति का आरोप लंबे समय से लगता रहा है.
इस बीच ईरान पर रूस को भी हथियारों खास तौर पर ड्रोन की आपूर्ति करने की ख़बरें आई हैं.
Compiled: Legend News 

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).