रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमला किया, अल-कायदा से जुड़े 37 आतंकी मारे गए
सीरिया में अमेरिका ने हवाई हमला किया। इसमें इस्लामिक स्टेट समूह और अल-कायदा से जुड़े 37 आतंकी मारे गए। अमेरिका की सेना ने दावा किया कि आतंकियों के कई ठिकानों पर हमले किए गए।
यूएस सेंट्रल कमांड के मुताबिक अमेरिका ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया पर हमला किया। इसमें अल-कायदा से जुड़े हुर्रस अल-दीन समूह के शीर्ष नेता और आठ अन्य को निशाना बनाया गया। इन आतंकियों पर सैन्य अभियानों की निगरानी का जिम्मा था। इसके साथ ही मध्य सीरिया में आईएस के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया गया। इसमें 28 आतंकी मारे गए। इनमें चार सीरियाई नेता शामिल थे।
अमेरिकी सेना के मुताबिक हवाई हमले के जरिये अमेरिकी हितों के साथ-साथ हमारे सहयोगियों और साझेदारों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने की आईएसआईएस की तैयारी को ध्वस्त किया गया। सीरिया में लगभग 900 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। अमेरिका की सेना पूर्वोत्तर सीरिया में अपने प्रमुख सहयोगियों कुर्द नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज को सलाह और सहायता देती हैं।
-Legend News

Recent Comments