रिपोर्ट : LegendNews
अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट स्थित ईरान के क़ेशम द्वीप पर हमले किए, ट्रंप ने क्या कहा?
अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में स्थित ईरान के क़ेशम द्वीप पर हमले किए हैं. अमेरिकी न्यूज़ आउटलेट फ़ॉक्स न्यूज़ और द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में इसे निशाना बनाने की बात सामने आई है.
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले और तेज करने को लेकर कहा था कि उन्हें इसकी कोई जल्दबाजी नहीं है.
समाचार एजेंसी एक्सियोस से बातचीत में ट्रंप ने कहा, हम किसी न किसी तरह कार्रवाई करेंगे, लेकिन इसमें कोई जल्दबाज़ी नहीं है. हमने उन्हें आर्थिक रूप से पूरी तरह कमज़ोर कर दिया है.
ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान के पास न पैसा बचा है और न ही पेट्रोल. उन्होंने दावा किया कि ईरान के लोग भी मौजूदा हालात से परेशान हो चुके हैं.
वहीं, सोमवार को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन के बाद ईरान पर दोबारा हमले शुरू करेंगे? इस पर उन्होंने सीधे तौर पर 'नहीं' में जवाब दिया.
एक्सियोस के रिपोर्टर बराक राविद के मुताबिक एक अमेरिकी अधिकारी ने उन्हें बताया कि सोमवार रात ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने क़ेशम द्वीप से होर्मुज़ स्ट्रेट में मौजूद एक अमेरिकी विमान को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी.
अधिकारी के मुताबिक इस हमले के जवाब में अमेरिकी लड़ाकू विमान ने आत्मरक्षा में ईरान के सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल सिस्टम के लॉन्चर को नष्ट कर दिया.
-Legend News

Recent Comments