ईरान में मशहद के गवर्नर ने कहा है कि 'देश की रेलवे पर इसराइल की ओर से अनैतिक हमले की चेतावनी' को देखते हुए और एहतियातन मशहद रेलवे की सभी ट्रेन सेवाएं अगली सूचना तक रद्द कर दी गई हैं.
बीबीसी फ़ारसी सेवा के मुताबिक़ "ईरानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, गवर्नर हसन हुसैनी ने कहा कि जिन यात्रियों को ज़रूरी यात्रा करनी है, उनके लिए सड़क परिवहन की आवश्यक व्यवस्था कर ली गई है."
उन्होंने इस व्यवस्था के बारे में और कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी.
इससे पहले इसराइल डिफ़ेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने ईरान के लोगों को आज ट्रेन का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है.
आईडीएफ़ के फ़ारसी सोशल मीडिया अकाउंट पर डाले गए पोस्ट में कहा गया है, "ईरान के लोग अपनी सुरक्षा के लिए पूरे देश में रात 9 बजे (ईरानी समय) तक ट्रेन का इस्तेमाल और सफ़र करने से बचें."
पोस्ट में यह भी लिखा है, "ट्रेन में मौजूद रहना और रेलवे लाइन के पास जाना आपकी जान को ख़तरे में डालेगा."
ईरान के कुछ हिस्सों में, जिनमें तेहरान के दक्षिण का इलाका भी शामिल है, ट्रेन की पटरियां रिहायशी इलाक़ों के पास से गुजरती हैं.
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए दी गई समय सीमा 24 घंटे से भी कम समय में समाप्त हो रही है. उन्होंने कहा है कि वे पुलों सहित बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएंगे. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).