रिपोर्ट : LegendNews
आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है. छात्रा से गैंगरेप की घटना के 2 महीने बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि ये तीनों आरोपी बीजेपी के नेताओं से जुड़े हुए हैं.
वाराणसी पुलिस ने आरोपी कुणाल पांडेय, अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल को गिरफ्तार किया है. बीते 1 नवंबर को इन्होंने छात्रा से दरिंदगी करते हुए उसका वीडियो भी बनाया था. इस मामले में बीएचयू के छात्रों ने यूनिवर्सिंटी परिसर जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया था.
ये था पूरा मामला
विगत 1 नवंबर को आईआईटी-बीएचयू के मैथमेटिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में बीटेक की स्टूडेंट रात में बाहर निकली हुई थी. तभी वीर बाबा मंदिर के पास बुलेट सवार तीन युवकों ने लड़की से छेड़खानी करनी शुरू कर दी. युवकों ने लड़की का मुंह दबाकर उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस की शिकायत में पीड़ित स्टूडेंट ने बताया कि तीनों आरोपी युवक बीएचयू के नहीं थे. उसका फोन भी छीन लिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई थी.
- Legend News

Recent Comments