भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, हम जब 2014 में सरकार में आए तब पारदर्शिता है लेकिन इस देश के बच्चों को ये नहीं पता कि इस देश में आज जो भी समस्याएं हैं वो नेहरू, गांधी परिवार की देन हैं, जो नेहरू- गांधी परिवार ने किया है उसे जानने का अधिकार लोगों को है इसलिए मैं लाइब्रेरी बनाऊंगा।
बीजेपी सांसद ने देशभर के लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि आपके पास जो किताबें हैं उनकी जानकारी दीजिए, हम वो सब किताबें खरीदेंगे और सब जनता को बताएंगे। वो वन रिसर्च सेंटर होगा। बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने ये भी कहा 40 किताब सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा हैं। कम से कम 150 ऐसी किताबें प्रकाशित हुई हैं, जो नेहरू-गांधी फैमिली से जुड़े धोखाधड़ी, करप्शन और अनैतिक रिश्तों का खुलासा करती हैं। आपको बता दें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब को लेकर सदन में चल रहे विवाद के बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर पलटवार किया है। सांसद दुबे ने 40 किताबों की एक सूची एक्स पर साझा की। दुबे ने सदन में भी किताबों के बारे में चर्चा की, हालांकि स्पीकर उन्हें बार बार टोकते रहे, लेकिन उनके नहीं रूकने पर स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी थी। दुबे ने किताबों की सूची साझा करते हुए दावा किया कि वे भारत का 'असली इतिहास' बताती हैं और पार्टी के पिछले शासन से जुड़े कथित विवादों को उजागर करती हैं। बीजेपी सांसद ने एक्स पर 40 अलग-अलग पोस्ट साझा किए, जिनमें से हर एक में उनकी सूची की एक किताब का शीर्षक, लेखक और सारांश लिखा था। निशिकांत दुबे ने तर्क दिया कि अप्रमाणित सामग्री पर चर्चा करने के बजाय संसद को उन किताबों पर विचार करना चाहिए, जो पहले ही पब्लिश हो चुकी हैं और जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).