रिपोर्ट : LegendNews
पीरियड हॉरर ड्रामा Tumbbad के सीक्वल का हिस्सा बनेंगी आलिया भट्ट
काफी समय से चर्चा हो रही थी कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पीरियड हॉरर ड्रामा तुम्बाड (Tumbbad) के सीक्वल का हिस्सा बनेंगी। पहले कहा गया कि ट्रिलॉजी की दूसरी फिल्म में एक्ट्रेस का कैमियो होगा और अब फिर तीसरी फिल्म को वह लीड करेंगी।
अब नए रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह खबर सच है। आलिया भट्ट वाकई सोहम शाह की फिल्म का हिस्सा बन रही हैं और तुम्बाड 2 (Tumbbad 2) के लिए उनका शूटिंग शेड्यूल भी तय हो गया है।
आलिया भट्ट तुम्बाड में मचाएंगी तहलका!
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक आलिया भट्ट तुम्बाड 2 में कैमियो रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म में उनका छोटा रोल एक बड़ा असर छोड़ेगी जो तुम्बाड 3 से कनेक्ट करेंगी और इस फिल्म में आलिया का कोई कैमियो नहीं होगा, क्योंकि वह बतौर लीड नजर आने वाली हैं।
आलिया भट्ट का कैमियो होगा ग्रैंड
रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट तुम्बाड 2 में अपने कैमियो के लिए 15 दिन की शूटिंग करने वाली हैं। यह एक ऐसा किरदार है जो फिल्म की पूरी कहानी के लिए बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं, उनका किरदार तीसरे पार्ट में भी आगे बढ़ेगा, जो ‘तुम्बाड’ ट्रिलॉजी का फिनाले है। इस फिल्म में आलिया के साथ सोहम शाह भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। वह मई के आखिर तक अपना कैमियो शूट पूरा कर लेंगी।
कब रिलीज होगी तुम्बाड 2
आदेश प्रसाद के निर्देशन में बन रही तुम्बाड 2 अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म की रिलीज डेट 3 दिसंबर 2027 को तय किया गया है। इसके बाद ही तीसरी फिल्म की तैयारी शुरू होगी। तुम्बाड 2 की कहानी पंडुरंग के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिलहाल, आलिया या फिर मेकर्स की तरफ से फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म
आलिया भट्ट के पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास स्पाई थ्रिलर अल्फा भी है जिसमें उनके साथ शरवरी हैं।
-Legend News

Recent Comments