बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में है। अब इस फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर गया है। इस ट्रेलर का फैन्स तभी से इंतजार कर रहे थे जबसे फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ उनकी मां के किरदार में शेफाली शाह नजर आने वाली हैं। इन दोनों के अलावा विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी मुख्य भूमिका में हैं। 
क्या है फिल्म की कहानी?
ट्रेलर में दिखाया गया है कि बदरू (आलिया भट्ट) अपनी मां शेफाली के साथ पुलिस में अपने पति हमजा (विजय वर्मा) की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाते हैं। हालांकि उन्होंने खुद ही जुल्फी (रोशन मैथ्यू) की मदद से हमजा को अगवा कर लिया है। फिल्म में दिखाया गया है कि हमजा किस तरह अपनी पत्नी यानी आलिया के साथ मारपीट करता है। इसके बाद बदरू सारी चीजें खुद अपने हाथ में लेने का फैसला करती है। 
कब रिलीज होगी डार्लिंग्स
Darlings को जसमीत के रीन ने डायरेक्ट किया है जो उनकी पहली फिल्म है। इस डार्क कॉमिडी ड्रामा फिल्म को शाहरुख खान-गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज और Alia Bhatt ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को आने वाले 5 अगस्त 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। 
इन फिल्मों में भी नजर आएंगी आलिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया 'डार्लिंग्स' के अलावा रणबीर कपूर के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। आलिया ने फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' भी साइन की है जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में होंगी। 
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).