क्या आप भी 'हाउसफुल' सीरीज के बड़े फैन हैं? तो फिर आपके लिए शुक्रवार की सुबह की शुरुआत बहुत अच्छे नोट पर हुई है क्योंकि आप सभी कॉमेडी लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। 'हाउसफुल' फ्रेंचाइज़ी सबसे अधिक पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक रही है और जब भी इसके अगले पार्ट की घोषणा की जाती है, तो फैंस खुशी से पागल हो जाते हैं। अब अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है कि मेकर्स 'हाउसफुल 5' के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है।
कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने 'हाउसफुल' बनाई थी। अब इसकी फ्रेंचाइजी के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। हाउसफुल अपने अगले पार्ट के साथ आने के लिए तैयार है, जिससे यह भारतीय सिनेमा में 5 पार्ट वाली पहली फ्रेंचाइजी फिल्म बन जाएगी। खबर शेयर करते हुए अक्षय कुमार के फैंस के बीच खुशी की लहर पैदा हो गई है। फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए अब इसका पोस्टर लॉन्च किया गया है। 'हाउसफुल 5' तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनेगी। इसमें मौज-मस्ती और कॉमेडी की रोलर-कोस्टर राइड आपकी दिवाली को जगमगाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 
'हाउसफुल' फिल्मों के बारे में
अक्षय कुमार और रितेश देशमुख 'हाउसफुल' के सभी पार्ट्स में लगातार साथ बने हुए हैं। पहला और दूसरा पार्ट साजिद खान ने डायरेक्ट किया था, तीसरा साजिद-फरहाद और चौथा केवल फरहाद सामजी ने किया था। 'हाउसफुल' (2010) में अक्षय और रितेश के साथ-साथ अर्जुन रामपाल, लारा दत्ता, दीपिका पादुकोण, जिया खान, बोमन ईरानी और चंकी पांडे भी स्टार कास्ट में थे। 'हाउसफुल 2' (2012) में असिन, जैकलीन फर्नांडीज और दिवंगत ऋषि कपूर के साथ जॉन अब्राहम थे। 'हाउसफुल 3' (2016) में अभिषेक बच्चन के साथ जैकलीन, नरगिस फाखरी और लिसा हेडन भी थीं। 'हाउसफुल 4' (2019) फ्रेंचाइजी की सबसे हालिया फिल्म है और इसमें अक्षय और रितेश के साथ लगभग सभी नए स्टार्स थे। इनमें बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा थीं। 
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
फिल्में साइन करने के मामले में अक्षय कुमार सबसे आगे हैं। उनकी झोली में कई बड़ी फिल्में हैं। वह परिणीति चोपड़ा के साथ 'द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। यह 5 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उनके पास 'ओएमजी 2' भी है जहां वह यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। इसके अलावा रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में सूर्यवंशी के रूप में अक्षय भी होंगे।
Compiled: Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).