रिपोर्ट : LegendNews
कल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है अक्षय कुमार और सैफ की फिल्म 'हैवान'
अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। उनकी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' कल यानी 11 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'हैवान' से पहले साथ में कीं 6 फिल्में
प्रियदर्शन की फिल्म से पहले सैफ और अक्षय ने साथ में 6 फिल्में की हैं। इनमें से 4 कॉमेडी/एक्शन फिल्में थीं और 2 लव-ट्रायंगल रोमांटिक ड्रामा।1. ये दिल्लगी (1994)
2. मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी (1994)
3. तू चोर मैं सिपाही (1996)
4. कीमत - दे आर बैक (1998)
5. आरजू (1999)
6. टशन (2008)
अपकमिंग फिल्म 'हैवान' के बारे में
छह फिल्मों के इस लंबे सफर के बाद अक्षय और सैफ 11 सितंबर 2026 को 'हैवान' के साथ सिनेमाघरों में दोबारा लौट रहे हैं। फिल्म में सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, राजपाल यादव, राजेश शर्मा, बोमन ईरानी और दिवंगत अभिनेता असरानी दिखेंगे। 'हैवान' प्रियदर्शन की ही साल 2016 की सुपरहिट मलयालम फिल्म 'ओप्पम' की हिंदी रीमेक है। खास बात यह है कि इसमें मोहनलाल का भी कैमियो है।
-Legend News

Recent Comments