समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर स्वतंत्रता और लोकतंत्र सेनानियों से मुलाकात करने के साथ उनको संबोधित भी किया। अखिलेश यादव ने इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस पर जरा सा भी भरोसा नहीं किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में तो पुलिस बीजेपी का कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, इलाहाबाद हाई कोर्ट, हम और आप समय-समय पर कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। यहां की पुलिस तो भाजपा के कार्यकर्ता बनकर काम कर रही है। इसी कारण सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी। इस संकट से तभी बचा जा सकता है जब भाजपा हटेगी, भाजपा हटेगी संकट हटेगा। 
अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में तो सच्चे साधु बहुत अपमानित हुए, न्याय नहीं मिला। इस माहौल में अगर भाजपा माइक्रोस्कोप से भी करेगी मैनेजमेंट तब भी हार जाएंगे। आज भी वैसा ही दौर है जहां महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने भाजपा के इस काल को इमरजेंसी जैसा बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस काल में PDA पर अत्याचार होगा, वो हर काल आपातकाल होगा। 
सपा मुखिया ने कहा कि मैं सभी स्वतंत्रता सेनानियों का बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं, आभार प्रकट करता हूं। उनके महत्वपूर्ण सुझावों को सरकार बनने पर अमल किया जाएगा, जिस समय सरकार बनेगी तो उनकी सम्मान राशि को 51 हजार रुपए महीना करने का काम करेंगे। जब भ्रष्टाचार चरम सीमा पर होगा, आप विकास की कैसे उम्मीद करोगे।
इस समय बीजेपीयन इमरजेंसी
अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता में चुनावी वादा किया। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की सरकार लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि 51 हजार रुपये की जाएगी। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों को बीजेपीयन इमरजेंसी बताते हुए कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई पहले भी लड़ी गई थी और आगे भी उसी तरह लड़ी जाएगी। जिस समय पीडीए पर अत्याचार होगा, वही आपातकाल होगा।
राज्यसभा चुनाव में तीसरे प्रत्याशी
सपा मुखिया नें राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि तीसरे प्रत्याशी का नाम गिनती पूरी होने के बाद बताएंगे। वोट जोड़ना और विधायकों को साथ लाना लंबी प्रक्रिया है। उन्होंने संकेत दिया कि पूर्व में सपा छोड़कर गए कई लोग वापस आना चाहते हैं। कहा कि भाजपा को हराने के लिए जो भी हमारे साथ आना चाहे, उसका स्वागत है। भाजपा के नौ प्रत्याशी उतारने के सवाल पर कहा कि यदि उसके पास संख्या है तो नौ क्या, दसों उम्मीदवार उतार दे। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा माइक्रोस्कोप से भी मैनेजमेंट करे, तब भी हार जाएगी।
ओपी राजभर को कोई ले आए, मैं ले लूंगा
समाजवादी पार्टी में भाजपा से आने वाले नेताओं की चर्चा के दौरान किसी ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर भी आना चाह रहे हैं तो उन्होंने कहा कि ओपी राजभर को कोई ले आए,मैं ले लूंगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग समाजवादी पार्टी के वोट से जीतकर गए हैं, वो बीजेपी के वोट से कैसे जीतेंगे। राजभर भी तो हमारे वोट से जीते थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बेरोजगार युवकों को टैक्सी चलाने की सलाह देने पर अखिलेश ने कहा कि उनको भी एक ई रिक्शा बुक कर लेना चाहिए, ये वो डिप्टी सीएम है जिन्होंने अस्पतालों को ही बीमार कर दिया। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).