उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का साल आने ही वाला है और उससे पहले ही सियासी हलचल देखने को मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिजली के प्रीपेड मीटर को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार का कहर देखने को मिल रहा है, जिस वजह से उत्तर प्रदेश में पीड़ित लोगों की एक नई श्रेणी तैयार हो रही है, जिसका नाम 'प्रीपेड पीड़ित' है। अखिलेश यादव ने किया पोस्ट अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि बीजेपी सराकर के कहर की वजह से ही उत्तर प्रदेश में पीड़ित लोगों की एक नई श्रेणी तैयार होती जा रही है, जिसका नाम प्रीपेड पीड़ित है। इसका मतलब ये है कि जो भी लोग बिजली के प्रीपेड मीटर लगाकर बैठे हैं वो स्मार्ट मीटर की खामियों की वजह से बिजली कट जाने पर अंधेरे और गर्मी का संकट झेलने पर मजबूर हैं।
कंपनी क्यों जनता को परेशान कर रही- अखिलेश यादव अखिलेश यादव ने आगे अपने पोस्ट में लिखा है कि 'जब बिजली खाते में बिजली के इस्तेमाल करने से पहले ही पैसा जमा हो जाता है तो फिर सरकार और कंपनी जनता को क्यों परेशान कर रही है। बिजली कंपनियों को तो पैसा पहले ही मिल जाता है, फिर उन्हें आम जनता की चिंता करने की क्या पड़ी है। बेचारी जनता दर-दर भटकने पर मजबूर है लेकिन सरकार और कंपनियां के सामने कोई सुनवाई नहीं है क्योंकि वो पहले से ही मिलीभगत करके पैसे कमा के बैठी हैं।'
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).