सपा का प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपेगा। इसे लेकर उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा, "SIR में ज्यादा गड़बड़ी इसलिए है कि एक-एक गांव में भाजपा के कार्यकर्ता एक-एक आदमी के हस्ताक्षर कराकर 100-100 फॉर्म दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- जाए, ये हर राजनीतिक दल को अधिकार है कि वो आयोग के पास जा सकता है। हम पहले ही कह रहे हैं कि जितना हक भाजपा को है उतना ही हक दूसरे दल को भी है लेकिन अखिलेश यादव और सपा केवल अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। 2027 हार रही है इसलिए इस प्रकार का संदेश देने की कोशिश कर रही है कि जैसे वोट काट दिया गया है कटवा दिया गया है। हमारी पार्टी का कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करता है। सपा के पास कार्यकर्ता नहीं हैं, उनके लोग काम नहीं कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा फॉर्म 7 को भाजपा के लोग ही बांट रहे हैं, यह सरकार करा रही है। जहां-जहां BLO ठीक काम कर रहे हैं वहां BLO को हटाया जा रहा है, भाजपा के लोग उन्हें धमका रहे हैं। थाने में FIR नहीं लिखी जा रही, यह सरकार करा रही है, भाजपा की आंखों में धूल जमी हुई है, अगर कहीं सबसे अच्छा काम हुआ है तो JPNIC और रिवर फ्रंट का काम हुआ है।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा समाजवादी पार्टी के पास SIR फोबिया के रूप में आ गया है, 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है इसलिए समाजवादी पार्टी SIR का छाता लेकर 2027 की हार से बचना चाहती है।
समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के बयान पर योगी सरकार के मंत्री दानिश आजाद ने कहा समाजवादी पार्टी को तथ्यहीन बातें करके उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करना चाहिए, जनता और योगी सरकार के बीच का प्रेम, विश्वास समाजवादी पार्टी को परेशान कर रहा है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).