68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की शुक्रवार को घोषणा की गई। इसमें 'तान्हाजी द अनसंग वॉरियर' के लिए अजय देवगन और साउथ स्टार सूर्या को 'सोरारई पोटरु' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। सूर्या की 'सोरारई पोटरु' को ऑल टाइम एंटरटेनिंग फिल्म का अवॉर्ड मिला। बेस्ट हिंदी फिल्म तुलसीदास जूनियर रही।
'सोरारई पोटरु' में आम आदमी को आसमान में उड़ाने का सपना
'सोरारई पोटरु' के एक्टर सूर्या को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस अपर्णा बालमुरली को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड मिला है। 'सोरारई पोटरु' एक ऐसे इंसान की कहानी है, जो आम आदमी को आसमान में उड़ाने का सपना देखता है। वह अपने परिवार, दोस्तों और जुनून की वजह से दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्री को अपने नाम कर लेता है।
बेस्ट फॉरेन फिल्म केटेगरी में भी भी नॉमिनेट हुई थी 'सोरारई पोटरु'
तमिल की यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। इतना ही नहीं, इसे हॉलीवुड के 78वें गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में बेस्ट फॉरेन फिल्म केटेगरी में भी जगह मिली थी। फिल्म की कहानी कैप्टन गोपीनाथ की बायोग्राफी पर बेस्ड हैं।
राजीव कपूर की आखिरी फिल्म है तुलसीदास जूनियर
तुलसीदास जुनियर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक 13 साल के लड़के की कहानी दिखाई गई है। एक लड़का जो स्नूकर के खेल में अपने पिता की हार का बदला लेता है। इस फिल्म का निर्देशन मृदुल गुप्ता ने किया है। फिल्म में संजय दत्त, राजीव कपूर और वरुण बुद्धदेव ने लीड रोल प्ले किया है।
बेस्ट एक्टर: अजय देवगन (तान्हाजी) और सूर्या (सोरारई पोटरू)
बेस्ट हिन्दी फिल्म: तुलसीदास (आशुतोष गोवारिकर)
बेस्ट पापुलर फिल्म: तान्हाजी
बेस्ट फीचर फिल्म: सोरारई पोटरू (तमिल)
बेस्ट एक्ट्रेस: अपर्णा बालमुरली (सोरारई पोटरू)
बेस्ट गीतकार: मनोज मुन्तशिर (सायना)
बेस्ट बुक ऑन सिनेमा: द लॉन्गेस्ट किस- किश्वर देसाई इसके लेखक हैं
बेस्ट नरेशन 'वॉयस ओवर' अवॉर्ड: शोभा थरूर श्रीनिवासन, फिल्म 'रैप्सोडी ऑफ रेन- मॉनसून ऑफ केरल'
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: विशाल भारद्वाज (1232 किलोमीटर के लिए)
बेस्ट फिल्म ऑन फैमिली वैल्यूज: अभिजीत दलवी
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट: मध्य प्रदेश मोस्ट फिल्म फ्रेंडली (विशेष उल्लेख) उत्तराखंड और यूपी
बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यू: जस्टिस डिलेड बट डिलिवर्ड और थ्री सिस्टर्स को
-Compiled by Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).