अजय देवगन और रितेश देशमुख की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। 10 जुलाई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अगर आपने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा है, तो अब घर बैठे इसका मजा ले सकते हैं।
कब और कहां देख सकेंगे ‘धमाल 4’?
‘धमाल 4’ की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। 123 तेलुगू की रिपोर्ट के मुताबिक, इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और करीब आठ हफ्तों तक थिएटर्स में रहने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दर्शकों को 'धमाल 4' कितनी पसंद आती है। 
बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही फिल्म?
‘धमाल 4’ ने कमाई के मामले में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अब तक इस फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड ₹230.10Cr की कमाई की है और इसी के साथ ये 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। 
फिल्म में कौन-कौन कलाकार
'धमाल 4' को इंद्र कुमार, अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और विजय पाटकर जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए हैं।
क्या है 'धमाल 4'की कहानी?
फिल्म की कहानी गुड्डू और जॉनी नाम के दो एंटीक शॉप मालिकों के आसपास घूमती है। दोनों को पता चलता है कि पृथ्वी के पास एक छिपे हुए खजाने से जुड़ी अहम जानकारी है लेकिन उनका पूरा प्लान उस वक्त बिगड़ जाता है, जब अनाड़ी समुद्री डाकू अधूरा पृथ्वी को किडनैप कर लेता है और खजाने का नक्शा भी नष्ट कर देता है। इसके बाद आदि मानव और लल्लन भी इस खजाने की तलाश में शामिल हो जाते हैं। फिर शुरू होता है गलतफहमियों, भागदौड़, जंगल के रोमांच और मजेदार घटनाओं से भरा सफर। सभी की नजर उस रहस्यमयी खजाने पर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह 'M' अक्षर के नीचे छिपा हुआ है। 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).