राजधानी दिल्ली में रविवार को हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई. सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 391 दर्ज किया गया. ये आंकड़े केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के हैं.
वहीं शहर में कई ऐसे इलाक़े हैं जहां प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक है और एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है. सीपीसीबी के मुताबिक़ आनंद विहार में एक्यूआई 412, अलीपुर में 415 और बवाना में सबसे ज़्यादा 436 दर्ज किया गया. इसके अलावा चांदनी चौक में एक्यूआई 409 रहा, जबकि आरके पुरम और पटपड़गंज में 422 और 425 दर्ज किया गया.
इससे पहले शनिवार को भी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सुबह 'बहुत ख़राब' श्रेणी में थी. सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 355 दर्ज किया गया था. 
-Legend News

मिलती जुलती खबरें

Recent Comments

Leave A Comment

Don’t worry ! Your Phone will not be published. Required fields are marked (*).